फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chilling in Punjab and Haryana, Weather Forecast

ठंड, कोहरे और पाले ने कंपाए लोगों के हाड़, हिसार में पारा फिर माइनस की ओर...पंजाब भी ठिठुरा

Sun, 30 Dec 2018 02:54 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 30 Dec 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
Chilling in Punjab and Haryana, Weather Forecast
Winter
पंजाब और हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। रविवार को भी मौसम में काफी ठिठुरन रही, वहीं कोहरे का कहर भी बढ़ता जा रहा है। दोनों राज्यों में रविवार को हिसर सबसे ठंडा रहा। बताया जा रहा है कि यहां तापमान थोड़ा ऊपर उठने के बाद फिर से नीचे की ओर जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को वहां का तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को यह तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से माइनस 6 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड का असर यह है कि सुबह और रात के समय कोहरे का हल्का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन


सुबह के समय पाला भी पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को अपनी फसलों को पाले से बचाने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ आने वाले अगले दो दिनों में बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा

Chilling in Punjab and Haryana, Weather Forecast
Winter
पंजाब के आदमपुर में मौसम की सबसे ठंडी रात शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अंबाला, हिसार, करनाल, लुधियाना, पटियाला और अमृतसर सहित कई स्थानों पर कोहरे की स्थिति बनी रही। आदमपुर सबसे ठंडा स्थान था, जबकि हलवारा और बठिंडा में तीव्र ठंड दर्ज की गई।

अमृतसर में न्यूनतम 0.8 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और पटियाला का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि 1 जनवरी को पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है, उसके बाद ठंड और बढ़ जाएगी।

Chilling in Punjab and Haryana, Weather Forecast
Winter
जारी रहेगी तापमान में गिरावट       
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने कहा कि 31 दिसंबर तक रात्रि तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है तथा पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण एक जनवरी 2019 को आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी आशंका है। सुबह और रात के समय कोहरे का प्रभाव भी कई दिनों तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed