फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children will no longer need long doses of antibiotics from infections PGI research

Chandigarh: बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए अब नहीं देनी पड़ेगी एंटीबायोटिक की लंबी डोज, पीजीआई का शोध

Fri, 17 Oct 2025 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 01:30 PM IST
सार

शोध से यह भी स्पष्ट हुआ कि जब खून की जांच (बायोमार्कर) सामान्य हो जाए, तो इलाज रोक देना सुरक्षित है। इससे न केवल बच्चों को अनावश्यक दवाओं से बचाया जा सकता है, बल्कि अस्पताल में भर्ती रहने का समय, खर्च और दवाओं के दुष्प्रभाव भी घटेंगे।

विज्ञापन
Children will no longer need long doses of antibiotics from infections PGI research
नवजात - फोटो : Freepik.com

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई के डॉ. सौरभ दत्ता के नेतृत्व में भारतीय डॉक्टरों की एक टीम ने एक शोध किया है। इस शोध का रिजल्ट प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पत्रिका लैंसेट क्लिनिकल मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में पाया गया है कि नवजात शिशुओं के गंभीर संक्रमण के इलाज में 6-7 दिन तक दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवाएं भी 10-14 दिन के लंबे कोर्स जितनी प्रभावी हैं। 

विज्ञापन


शोध से यह भी स्पष्ट हुआ कि जब खून की जांच (बायोमार्कर) सामान्य हो जाए, तो इलाज रोक देना सुरक्षित है। इससे न केवल बच्चों को अनावश्यक दवाओं से बचाया जा सकता है, बल्कि अस्पताल में भर्ती रहने का समय, खर्च और दवाओं के दुष्प्रभाव भी घटेंगे। यह शोध नवजात चिकित्सा में एक नई दिशा दिखाता है, जिससे एंटीबायोटिक के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और एंटीबायोटिक प्रतिरोध जैसी गंभीर समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।
विज्ञापन


डॉ. दत्ता के साथ इस अध्ययन में मुंबई के सूर्या हॉस्पिटल के डॉ. नंदकिशोर काबरा सह-नेता रहे, जबकि टीम में पीजीआई से डॉ. शिव साजन सैनी के अलावा देशभर से डॉ. राजेंद्र प्रसाद ऐनी, डॉ. संदीप कदम, डॉ. मोनिषा रमेशबाबू, डॉ. सुप्रेत खुराना और डॉ. साई किरण शामिल थे। डॉ. दत्ता ने कहा कि यह शोध नवजात शिशुओं के इलाज की दिशा बदल सकता है और जिम्मेदार चिकित्सा की ओर एक
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed