फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children will get milk for six days in mid-day meal in Haryana

हरियाणा: मिड-डे मील के तहत अब बच्चों को मिलेगा छह दिन दूध, रेसिपी में भी होगा बदलाव

Wed, 29 Jan 2020 01:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Jan 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Children will get milk for six days in mid-day meal in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

हरियाणा के स्कूलों में अब मिड डे मील के तहत छह दिन दूध देने की योजना है। इसके अलावा प्रदेश के सभी स्कूलों में मिडडे मील का स्तर भी बेहतर किया जाएगा। यह घोषणा प्रधान सचिव माध्यमिक शिक्षा डॉ. महाबीर सिंह ने की। उन्होंने मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी मिड डे मील योजना को एक मुहिम के तौर पर लेने की हिदायत भी दी। 

विज्ञापन


वे प्रधान सचिव राज्य स्तरीय फूड फोर्टिफिकेशन, सेफ्टी एंड न्यूट्रिशन पर इंडियन इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च जयपुर के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि हम इस योजना को सामाजिक जिम्मेदारी के साथ चलाएंगे, तो सरकारी धन का पूर्ण भागीदारी के साथ इस्तेमाल होगा और इस क्रियान्वयन भी और ज्यादा कारगर ढंग से होगा। कार्यशाला में प्रदेश के 300 से अधिक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों के अलावा महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


रेसिपी में भी होगा बदलाव
इस योजना के तहत मिडडे मील में बच्चों को दी जाने वाली रेसिपी में शीघ्र ही बदलाव किया जाएगा। ताकि बच्चों को ज्यादा पौष्टिक एवं प्रोटीनयुक्त आहार मिल सके। इसमें बच्चों को लगातार छह दिन तक दूध मुहैया करवाया जाएगा। इसके अलावा कोई सुझाव भी आएगें, उन्हें भी लागू किया जाएगा। साथ ही कहा कि स्कीम के कर्तव्यों के बारे लोगों को बताएंगे तो धरातल पर स्कीम का सही लाभ मिल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक रूप से संपन्न हरियाणा, पंजाब जैसे प्रांतों में बच्चों का कुपोषण से ग्रस्त होना वास्तव में चिंता का विषय है। इस तरह की स्कीमों का क्रियान्वयन और अधिक रूचिकर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए, ताकि स्कूलों में बच्चों की संख्या बढे़ और ड्राप आउट कम हो। डॉ. महाबीर ने कहा कि यह योजना 371 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित की जा रही है, जो सबसे बड़ी स्कीम है। 

इस स्कीम में प्रदेश के साढे़ 14 लाख बच्चों को कवर किया जा रहा है। प्रदेश के स्कूलों में लागू इस योजना के तहत सभी बच्चों को प्रोटीन, कैल्शियम, कैलोरी, मिनरल्स, विटामिन से भरपूर स्वादिष्ट भोजन मिले इसके लिए सभी जिला स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए, ताकि इसकी गुणवत्ता में ओर ज्यादा सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि खाने में फोर्टिफिकेशन बढ़ाने के साथ पेट के कीड़े मारने की एलबेंडाजोल टेबलेट दी जा रही है। इसके अलावा आयरन की कमी दूर करने के लिए बच्चों को फोलिक एसिड टेबलेट दी जा रही है ताकि बच्चों में कुपोषण में कमी लाई जा सके।

प्रदेश के 2381 स्कूलों में किचन गार्डन स्थापित
अतिरिक्त निदेशक डॉ. वंदना दिसोदिया ने कहा कि प्रदेश के 2381 स्कूलों में किचन गार्डन स्थापित किए गए है और शीघ्र ही सभी स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे। मिड डे मील को शिखर तक ले जाने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। कार्यशाला में फोर्टिफाईट खाद्य सामग्री के प्रयेाग पर पूरा बल दिया गया।

वहीं, निदेशक माध्यमिक स्कूल शिक्षा ने कहा कि मिड डे मील योजना के तहत छह जिलों में फोर्टिफिकेशन युक्त आटा मुहैया करवाया जा रहा है। इसके अलावा डबल टोंड युक्त नमक एवं दूध भी दिया जा रहा है ताकि बच्चों को थायराइड जैसी बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 14400 स्कूलों में 11000 से अधिक माध्यमिक स्कूल है। इन स्कूलों में खाने की कमी को दूर करने का प्रयास करेंगे, तो शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा। अंत में प्रधान सचिव ने मिडडे मील योजना में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed