{"_id":"61dc932058be481d2d24b2a8","slug":"children-s-participation-in-vaccination-is-low-health-secretary-chandigarh-news-pkl4389038177","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में बच्चों की भागीदारी कम : स्वास्थ्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में बच्चों की भागीदारी कम : स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में 15 से 18 उम्र वर्ग के बच्चों के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने सोमवार को निर्देश जारी किए। सचिव ने ये निर्देश सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रमुखों, शिक्षा निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे हैं।
उन्होंने कहा है कि बच्चों में टीकाकरण में भागीदारी की कमी है। कई स्कूलों में बच्चे टीकाकरण के लिए नहीं आ रहे हैं, ऐसे में स्कूल स्टाफ बच्चों को अधिक से अधिक जागरूक करें। स्वास्थ्य सचिव ने पत्र में लिखा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को अधिक से अधिक टीकाकरण ड्राइव में शामिल करवाने के लिए हर दिन कई स्कूलों में टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को स्कूल में टीकाकरण करवाने में आसानी हो।
वहीं विभाग की तरफ से यह देखा गया है कि स्कूलों की ओर से बच्चों को टीकाकरण की सूचना नहीं दी जा रही है। इस कारण स्कूलों में चल रही टीकाकरण ड्राइव में बच्चों की कम भागीदारी देखी जा रही है जिस कारण स्वास्थ्य विभाग के संसाधन व्यर्थ हो रहे हैं। इसलिए सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रमुखों से अनुरोध है कि 15 से 18 वर्ष के स्कूल में आ रहे विद्यार्थियों को कोविड टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाया जाए, अन्यथा निर्देशों का पालन नहीं करने के संदर्भ में कार्रवाई की जाएगी।