{"_id":"0746e8ff81e947d0ff3a7ae153d7a794","slug":"child-killed-in-road-accident-by-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"39\/56 चौक के पास जीप ने बच्चे को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39/56 चौक के पास जीप ने बच्चे को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 May 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-39/56 चौक के पास छह साल के बच्चे की जीप की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद जीप चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
सेक्टर-39 पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर जीप चालक के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की मां लक्ष्मी ने बताया कि वह सेक्टर-39 की मंडी में गेहूं साफ करने का काम करती है।
उसने वहां पर ही झुग्गी बना रखी है। महिला ने बताया कि मंगलवार शाम को वह अपनी झुग्गी के बाहर खड़ी थी तो उसका बेटा आकाश चौराहा पार कर रहा था, तभी मोहाली बैरियर के तरफ से आ रही जीप से उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
महिला बच्चे को मोहाली के सिविल अस्पताल में ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक राहगीर ने जीप का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है।