फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   child died in womb, pregnant lady case, general hospital, panchkula health deptt, panchkula

दर्द से तड़पती रही महिला, नहीं पहुंचे डाक्टर, कोख में चाइल्ड डेड

Thu, 28 Apr 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 28 Apr 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
child died in womb, pregnant lady case, general hospital, panchkula health deptt, panchkula
इस इंजेक्शन से तीन माह तक प्रेगनेंसी रोकने का दावा किया गया है।
पंचकूला के सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में एक महिला दर्द से तड़पती रही। डॉक्टर देखने के लिए नहीं आए। कोख में ही बच्चा मर गया। परिजनों ने इस मामले में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने दर्द उठने पर महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया था। वह दर्द से तड़पती रही, लेकिन जानकारी देने के बाद भी कोई उसे देखने नहीं आया। इसी वजह से रविवार को बच्चे की मौत उसकी कोख में ही हो गई। परिवार वालों ने सोमवार को अस्पताल प्रबंधन को इस मामले में शिकायत दी है। 
विज्ञापन


बलटाना निवासी सरिता को रविवार सुबह 10 बजे डिलीवरी पेन होने के बाद अस्पताल लाया गया था। महिला को लेबर रूम में दाखिल कर दिया गया। सुबह दस बजे से शाम साढ़े आठ बजे तक डॉक्टरों ने देखा तक नहीं। जब इवनिंग शिफ्ट खत्म हुई और दूसरी डॉक्टर ड्यूटी पर आईं तो महिला परिवार के लोगों ने उसके बारे में पूछा। डॉक्टर को सरिता के बारे में कुछ पता नहीं था।
विज्ञापन


इसके बाद करीब 9 बजे सरिता का अल्ट्रासाउंड करवाया गया, जिसमें पता चला कि बच्चा पेट में ही मर चुका है। इसके बाद जैसे ही परिजनों को इस बात की सूचना मिली उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सरिता के पति अजय ने बताया कि शनिवार को ही अस्पताल में चेकअप करवाया था। डॉक्टरों ने सब रिपोर्ट देखने के बाद सब कुछ नार्मल बताया था। इतना ही नहीं, डाक्टरों के सब कुछ ठीक बताने के  बाद सोमवार को अगली डेट दी थी। लेकिन हल्का सा दर्द रविवार की सुबह सरिता को हुआ। उसी दिन सुबह 10 बजे लेबर रूम में भर्ती करवाया गया। लेकिन पूरा दिन डॉक्टरों ने उसकी जांच नहीं की। रात को 10 बजे के बाद डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की पेट में ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमओ को दी शिकायत
रविवार देर रात परिजनों को पता चला कि सरिता का बच्चा उसके पेट में ही मर चुका है तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि गायनी की डॉक्टर मरीजों को लेकर गंभीर नहीं हैं। आए दिन गायनी में ऐसी घटनाएं होती हैं। इसके बाद सोमवार सुबह मरीज के परिजन अस्पताल की पीएमओ डॉ. वीना सिंह से मिले। जहां उन्होंने पीएमओ को रात के वक्त मरीज के साथ हुई लापरवाही में डॉक्टर और स्टाफ के बारे में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed