फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Child death due to elecrticity current in rain water

बारिश में खेलने निकली बच्ची, पास लगे ट्रांसफार्मर से पानी में आया करंट

Fri, 28 Jul 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 28 Jul 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Child death due to elecrticity current in rain water
Panchkula Rain
यूएचबीवीएन की लापरवाही के कारण सेक्टर-20 स्थित आशियाना में रहने वाले साढ़े पांच वर्षीय विवेक की मौत हो गई। पुलिस ने सेक्टर-20 थाने में बिजली विभाग के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पंचकूला में इससे पहले भी विभागीय लापरवाही के दो मामले दर्ज हो चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन


बच्चे के पिता बिजेंद्र ने बताया कि सुबह स्कूल से लौटने के बाद यूकेजी में पढ़ने वाला विवेक यूनिफॉर्म चेंज कर अपने एक दोस्त के साथ बारिश में खेलने चला गया। वह अपने एक साथी के साथ घर के पास ट्रांसफार्मर से कुछ दूर खेल रहा था। इस दौरान ट्रांसफार्मर से लटक रही बिजली की नंगी तार से पानी में करंट आ गया और बच्चा उसकी चपेट में आ गया। बिजेंद्र के मुताबिक इस दौरान वह घर आ रहे थे। जब उन्होंने देखा कि उनका बेटा करंट की चपेट में आ गया है तो बाइक वहीं पर छोड़ वह बच्चे को बचाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन


लेकिन वह भी करंट की चपेट में आने लगे। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाते हुए बच्चे को निकालकर सेक्टर-छह के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि बच्चे के दादा गौतम प्रसाद पार्षद रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब तक हो चुकी हैं पांच मौतें

Child death due to elecrticity current in rain water
Panchkula rain
पहले भी करंट से दो गायों की हो चुकी है मौत
बिजेंद्र ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास नंगी तार की वजह से पहले भी हादसों में दो गायों की मौत हो चुकी है। इन मामलों की शिकायत यूएचबीवीएन को भी शिकायतें दी गई, लेकिन वह तारों में महज टेप लगाकर चले गए। बारिश के कारण बिजली के करंट का खतरा हर वक्त बना रहता है।

मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर बिजली विभाग के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विकास कुमार, एसएचओ, सेक्टर-20 ।

अब तक हो चुकी हैं पांच मौतें
-8 जून को सेक्टर-14 और इंडस्ट्रियल एरिया की डिवाइडिंग रोड पर गड्ढों की वजह से हुए हादसे में दो बाइक सवार की मौत।
-17 जून को सेक्टर-11/14 की डिवाइडिंग रोड पर स्ट्रीट लाइट के संपर्क में आने पर करंट से युवक की मौत
-18 जून को बुढनुपर में बरसाती नाले में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत
-27 जुलाई को सेक्टर-20 के आशियाना के पास बारिश के दौरान करंट लगने से साढ़े पांच वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed