फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   child dead in accident

नयागांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली बच्चे की जान

Thu, 23 Jul 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Jul 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
child dead in accident

नयागांव में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार बच्चे को कुचल दिया। ट्रैक्टर का टायर संदीप (8) निवासी जनता कॉलोनी के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चंडीगढ़ सीमा पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि ट्रैक्टर ड्राइवर व मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। मौके पर पहुंचे मोहाली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। राहगीरों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक सूरज सिंह निवासी जनता कॉलोनी नयागांव को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह 7.40 की है। पहली कक्षा में पढ़ने वाला संदीप अपने भाई सुमित की साइकिल पर बैठकर सरकारी स्कूल नयागांव जा रहा था। अभी दोनों कॉलोनी में ही थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से सुमित सड़क के बाहरी साइड गिर गया। जबकि संदीप अंदर की तरफ गिरा। संदीप के गिरते ही ट्रैक्टर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। राहगीरों ने तुरंत दोनों बच्चों को संभाला और आरोपी को काबू कर लिया। सूचना पर बच्चे के पिता राधे श्याम मौके पर पहुंचे और संदीप को लेकर पीजीआई गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे के शव को पीजीआई में रखवा दिया गया। इस बीच इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने काफी समय तक चंडीगढ़ सीमा पर स्थित शराब के ठेके पर जाम लगाए रखा। उनका कहना था कि ऐसे वाहनों को रिहायशी इलाके में घुसने से रोका जाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, सुमित का कहना है कि ट्रैक्टर चालक ने अपने कानों में हेड फोन लगा रखा था। उसने ट्रैक्टर चालक को इशारा भी किया, लेकिन ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया। पार्षद निशान सिंह, पार्षद मधु पांडेय, पार्षद वासुदेव, पार्षद केसर सिंह, पार्षद अनिल कुमार, मंशा राम और हरिलाल और अकाली दल के सीनियर नेता अर्जुन सिंह कांसल ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।


बिना लाइसेंस चला रहा था ट्रैक्टर
पुलिस की जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर चालक सूरज सिंह के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इसके बावजूद वह ट्रैक्टर चला रहा था। नयागांव पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed