Haryana: नशे से बनी 37 करोड़ की संपत्ति अटैच, ऑपरेशन धाकड़ तेज करने का आदेश, शिक्षण संस्थानों में बनेंगी टीमें
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बैठक में कहा है कि नशे पर अंकुश लगाने और युवाओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे धाकड़ कार्यक्रम को भी व्यापक स्तर पर संचालित किया जाए और इसमें तेजी लाई जाए। शिक्षण संस्थानों में धाकड़ टीमों का भी गठन किया जाए, जो विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के घातक परिणामों के प्रति जागरूक करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर एक बार फिर से सक्रियता बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस कारोबार में लगे आरोपियों की संपत्ति अटैच करने को कहा है। इस कड़ी में मुख्य सचिव ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बैठक कर अधिकारियों को ऑपरेशन धाकड़ तेज करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में नशे के कारोबार में संलिप्त 41 आरोपियों की 37 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है।
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बैठक में कहा है कि नशे पर अंकुश लगाने और युवाओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे धाकड़ कार्यक्रम को भी व्यापक स्तर पर संचालित किया जाए और इसमें तेजी लाई जाए। शिक्षण संस्थानों में धाकड़ टीमों का भी गठन किया जाए, जो विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के घातक परिणामों के प्रति जागरूक करेगी।
कौशल ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टर की पर्ची पर लिखी दवाइयों की आपूर्ति व उसके उपयोग पर भी निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ड्रग ओवरडोज से होने वाली मृत्यु से संबंधित विशेष मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) एक माह में तैयार करने और हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ साझा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) का आधुनिकीकरण किया जाए, ताकि एफएसएल में जांच प्रक्रिया में और तेजी लाई जा सके।
नशा मुक्ति केंद्रों में मनोचिकित्सक की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में इस समय 90 नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं। इसमें से 21 सरकारी तथा अन्य निजी संस्थाओं और एनजीओ द्वारा संचालित हैं। नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। पीएचसी और सीएचसी में क्षमता निर्माण के लिए भी मनोचिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। आवश्यक दवाओं में नशा मुक्ति दवाओं को भी शामिल किया जाए।
नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित दौरा करने का निर्देश
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि डीसी जिला स्तरीय कमेटी की मासिक बैठक कर समीक्षा करें। साथ ही इन बैठकों की जानकारी और निर्णयों को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी नियमित तौर पर जिलों में बने नशा मुक्ति केंद्रों का दौरा करें। इसके अलावा एसडीएम भी प्रति माह एक बार दौरा कर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।