फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister Manohar Lal targeted on Abhay Chautala

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा, शेख चिल्ली के सपने देख रहे अभय चौटाला

Wed, 15 Aug 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Wed, 15 Aug 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal targeted on Abhay Chautala
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सत्ता में आने पर मुनक नहर पर ताला जड़ने की बात करने वाले इनेलो नेता अभय चौटाला शेख चिल्ली की तरह सपने देख रहे हैं। इनेलो न सत्ता में आएगी न ही कुछ करना पड़ेगा। सीएम अचानक मंगलवार को बोहर गांव में अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम के निदेशक सुखबीर चंदौलिया के निवास पर जलपान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगर निगम चुनाव जल्द होंगे। 
विज्ञापन


सोनीपत निगम की वार्डबंदी पूरी होते ही चुनाव की तिथि तय कर दी जाएगी। भाजपा सिंबल पर ही निकाय चुनाव लड़ेगी। सीएम ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा अपने कार्यक्रमों में लोक लुभावन घोषणाएं करने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 10 साल हुड्डा ने प्रदेश में शासन किया, उस समय ये घोषणाएं क्यों नहीं पूरी कीं। उनके द्वारा खोदे गए गड्ढों को हम भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों में जो घोषणा पत्र भाजपा ने जारी किया था, उसमे से 90 प्रतिशत वादे पूरे हो चुके हैं। 
विज्ञापन


देश में एक साथ चुनाव होने से फायदा होगा : मनोहर 
मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि पूरे देश में एक साथ चुनाव होने से बहुत फायदा होगा। देश की एनर्जी बचेगी। हर चुनाव के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं करनी पड़ती हैं, बार-बार चुनाव आचार संहिता लगानी पड़ती है। हरियाणा सरकार एक साथ चुनाव के पक्ष में है, लेकिन यह वैधानिक फैसला है। सभी विपक्षी दलों को इस पर बातचीत कर फैसला लेना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना पर चल रहा काम
छात्रा परिवहन सुरक्षा के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना पर काम चल रहा है। स्कूलों में नोडल अफसर तैनात किए जा रहे हैं। किराया तय करने पर भी काम चल रहा है। किसी भी छात्रा को परिवहन सुविधाओं की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम है, उन्हें दूसरे स्कूल में स्थानांतरित किए जाने पर काम चल रहा है। अध्यापकों को लेकर भी इस तरह की पॉलिसी पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed