फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chief minister manohar lal khattar impressive statement at yog

सुनिए, योग को लेकर सीएम खट्टर की 'मनोहर' अपील

Sat, 20 Jun 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 20 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
chief minister manohar lal khattar impressive statement at yog

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि योग कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं हैं और न ही होगा। यदि सामूहिक रूप से योग करेंगे तो समाज को लाभ पहुंचेगा।

विज्ञापन


उन्होंने राज्य के नागरिकों को संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक नौजवान, बच्चा, महिला, पुरुष आदि योग के प्रति अपनी रुचि दिखाएं, तो आने वाले समय में स्वास्थ्य निर्माण होगा और कई समस्याओं का हल भी होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि नागरिकों में योग करने की रुचि बढ़ती है तो मादक पदार्थों की लत और गलत रास्ते को अपनाने वाले व्यक्तियों को सही रास्ते पर लाने या संतुलित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह बात शनिवार को अपने निवास पर सुबह योग व व्यायाम करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्यभर में आयोजित किए जाने वाले योग कार्यक्रमों में एक लाख से अधिक लोग हिस्सा लेंगे और करनाल में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 21 हजार लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा समाज को दुरुस्त करने के लिए एक हजार गांवों में व्यायामशालाएं खोलने का लक्ष्य रखा गया है ताकि स्वस्थ भारत विजन के तहत हरियाणा के युवकों को स्वस्थ बनाया जा सके।

संघ की शाखाओं का नियमित कार्यक्रम है योग: सीएम
मुख्यमंत्री खट्टर ने बताया कि वे वर्ष 1977-78 से योग को अपनी दिनचर्या में जोडे़ हुए हैं। उन्होंने बताया कि योग संघ की शाखाओं में एक नियमित कार्यक्रम है और योग अभ्यास उनका वर्षों का अनुभव भी रहा है। उन्होंने बताया कि आज कई संस्थाएं व संगठन योग को अपना रहे हैं।
मुख्यमंत्री की दिनचर्या कि वे दिन में 20 से 22 घंटे कार्य करते हैं, के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इसके पीछे योग है क्योंकि योग ताजगी और स्फूर्ति प्रदान करता है।



केंद्रीय मंत्री, सांसद भी करेंगे शिरकत
चंडीगढ़। हरियाणा में 21 जून को अंतरराष्टीय योग दिवस को मनाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, राज्यमंत्री, सांसद और विधायक भाग लेकर शोभा बढ़ाएंगे। इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेशभर में उपमंडल स्तर पर लगभग 60 योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक व अधिकारी अपने-अपने स्तर पर भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed