फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chief minister khattar says about government jobs

हर किसी को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं : खट्टर

Sat, 17 Jan 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Jan 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
chief minister khattar says about government jobs

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का कहना है कि सरकार का प्रयास है कि भविष्य में प्रदेश में कोई घोटाला न हो। शनिवार को सीएम हाउस में औपचारिक बातचीत के दौरान पेंशन घोटाले की जांच के बारे में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले घोटाले करने वाले अधिकारी भी हैं और उनकी जांच करने वाले भी अधिकारी हैं।

विज्ञापन


ऐसे में सरकार ध्यान रख रही है कि अब कोई घोटाला न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए संभव नहीं है कि सभी को सरकारी नौकरियां दे सके ऐसे में हरियाणा में डेयरी, कृषि कारोबार के अलावा उद्योगों और अन्य रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है ताकि बेरोजगारों को नौकरी मिल सके।
विज्ञापन


संत रामपाल पर कार्रवाई के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब करौंथा में बवाल हुआ था, पिछली सरकार को पहले ही कार्रवाई कर देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में मंत्रिमंडल का विस्तार जरूर होगा। उल्लेखनीय है कि इस समय कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 10 सदस्य हैं जबकि तीन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर चल रहे केस के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट में जो निर्णय आएगा उसे सरकार मानेगी। उन्होंने एमएसजी फिल्म के प्रसारण पर कहा कि यह सेंसर बोर्ड का कार्य है और जब प्रदेश में पूरी हर मामले से निपटने के लिए पूरी कानून व्यवस्था है। करोड़ों रुपये के वैट घोटाले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी सरकार के पास एसआईटी की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। लोकायुक्त द्वारा फैसला लेने के बाद सरकार कार्रवाई करेगी।



अस्पतालों की सरकारी मशीनें ठीक करवाने के आदेश
मुख्यमंत्री ने शनिवार को अधिकारियों को आदेश जारी किए कि सभी सरकारी अस्पतालों में इस समय खराब पड़ी मशीनों को तुरंत प्रभाव से ठीक करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के अलावा अन्य सुविधाएं सुधारने के लिए कोई भी व्यक्ति सरकार को सुझाव दे सकता है। उन्होंने कहा कि हाल ही पुलिस में काफी सुधार किए गए हैं और भविष्य में कई और सुधार लोगों को देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed