फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister Khattar announced  24 hours power to 200 more villages of haryana

हरियाणाः मुख्यमंत्री खट्टर का एलान, 24 घंटे जगमग रहेंगे 200 और गांव

Sun, 16 Aug 2020 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Aug 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Khattar announced  24 hours power to 200 more villages of haryana
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि सरकार 200 और गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद अपने संबोधन में खट्टर ने कहा कि राज्य में विद्युत अवसंरचना को मजबूत किया गया है जिसके चलते बिजली वितरण निगम लाभ में हैं। 

विज्ञापन


खट्टर ने कहा कि ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के अंतर्गत 10 जिलों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का काम पूरा हो चुका है। इस समय राज्य के 4,638 गांवों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज से, 200 और गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस तरह ऐसे गांवों की संख्या 4,838 हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बच्चों के लिए तीन हजार प्लेवे स्कूल खोलने का निर्णय किया गया है। इनमें से एक हजार स्कूल इस साल खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार हरियाणा में भी स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बेहद सादगी और पाबंदी के साथ हुआ। इस बार न छात्रों की पीटी हुई और न ही कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम।


कोविड-19 के चलते इस बार सादगी से समारोह मनाया गया। जहां भी समारोह हुए उनमें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने और सैनिटाइजेशन इत्यादि के नियमों का सख्ती से पालन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed