फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister distributes title deeds to villagers by liberating Lal Dora from Sirsi village

मुख्यमंत्री ने सिरसी गांव को लाल डोरा मुक्त करके ग्रामीणों को बांटी टाइटल डीड

Sun, 26 Jan 2020 09:32 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 26 Jan 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister distributes title deeds to villagers by liberating Lal Dora from Sirsi village
manohar lal khattar - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस पर सिरसी गांव को लाल डोरा से आजादी मिल गयी है। रविवार को गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रामीणों को उनकी प्रॉपर्टी का टाइटल डीड वितरित करते हुए प्रदेश में लाल डोरा खत्म करने की शुरूआत की। साथ ही मंच से घोषणा की कि दो माह में प्रदेश के सभी 22 जिलों में प्रत्येक की पांच के हिसाब से 110 ग्राम पंचायतों को लाल डोरा से मुक्त किया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके लिए सरकार ने खाका तैयार कर लिया है। करनाल, सोनीपत और जींद के शहरी क्षेत्र की भी ड्रोन से मैपिंग करवाई जाएगी। सीएम ने कहा कि लाल डोरा अंग्रेजों के जमाने की प्रथा है। अब नया युग आईटी का है। पुरानी प्रथा को हम खत्म कर रहे हैं, जोकि आज की जरूरत है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना और परिवार पहचान पत्र कार्यक्रम को लांच कर लागू किया। 
विज्ञापन


तब सरकार का हस्तक्षेप नहीं, लेकिन अब जरूरत: सीएम 
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अंग्रेजों से हमने आजादी प्राप्त की, वो भले ही देश छोड़कर चले गए लेकिन कुछ चीजें अभी तक वही चली आ रही हैं। जिन्हें आज तक सुधार रहे हैं। लाल डोरा भी अंग्रेजों की चलाई प्रथा थी। गांव के चारों तरफ लाल डोरा यानी सरकार इसमें एंट्री नहीं करेगी। पंचायतें पूरा हिसाब रखेंगी। हो सकता है उस समय की जरूरत हो, लेकिन अब प्रथा को खत्म करना समय की जरूरत है। इसमें विवाद ज्यादा बढ़ रहे हैं जमीनों का रिकॉर्ड ही नहीं है। इसलिए यह कदम उठाया और हरियाणा के करनाल से सिरसी देश का पहला ऐसा गांव बना है जो लाल डोरा से मुक्त हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सालों में खेतों में जाने वाले रास्ते होंगे पक्के 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार जमीन से जुड़े विभिन्न मसलों का निराकरण करने के मकसद से ग्रामीणों के लिए अनेक योजनाओं पर काम कर रही है। आगामी 5 वर्षों में खेतों में जाने वाले तीन व चार करम के सभी रास्तों को पक्का करवाया जाएगा, हर साल 20 प्रतिशत रास्ते पक्के किए जाएंगे। 

इसी प्रकार साझी खेवट में तकसीम के झगड़ों को खत्म करने के लिए सरकार ने खाका तैयार कर लिया है। इसे अनिवार्य बनाकर अगले छह महीनों में खेवट के लगभग 40 हजार लंबित मामलों को निपटाया जाएगा, ताकि ग्रामीण सुखी और समृद्ध हों। आने वाले समय में जमीनों के समस्त रिकॉर्ड का राजस्व विभाग की वैब हैलरिस में डिजिटाइलिजेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब पढ़ी-लिखी पंचायतें हैं, भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ई-पंचायतें बनाई जाएगी और सभी का ऑडिट होगा।

लोन के कारण उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा लाल डोरा में रहने वाला युवा: दुष्यंत चौटाला
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारी सरकार ने ग्रामीण अंचल को मॉडर्न बनाने की दिशा में काम किया है। सिरसी गांव से इसकी शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि मात्र 60 दिनों में सिरसी गांव का सर्वे कर उसका डिजिटलाइजेशन किया है। देश का पहला ऐसा गांव बना है। जमीन के बंटवारों को लेकर खूब झगड़े होते हैं, लेकिन सिरसी गांव इस झगड़े से मुक्त हो गया है। 

300 से ज्यादा घरों को उनके नक्शे व टाइटल केवल 163 रुपये में दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसका फायदा ये होगा कि लाल डोरा में रहने वाला कोई भी व्यक्ति अब लोन के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। अभी होता ये था कि लाल डोरा में जमीन होने के कारण उस पर लोन भी नहीं मिल पाता था। 

सिरसी का मॉडल प्रदेश में होगा लागू: प्रधान सचिव 

पंचायत एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने बताया कि नई तकनीक से ग्रामीणों के मकान, घर व प्लाटों की मैपिंग कर उसका डिजिटल नक्शा तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इसमें एक-एक इंच को भी नापा गया है। अब इस मॉडल को पूरे प्रदेश में लेकर जाएंगे। नीलोखेड़ी खंड में सभी सैप्टिक टैंक के पानी को ट्रीट करने के लिए एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जाएगा, जिस पर अगले एक महीने में काम शुरू होगा।

अधिकारी हुए सम्मानित, मिला एक लाख रुपये का पुरस्कार 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सिरसी को लाल डोरा मुक्त करने के लिए राजस्व विभाग व पंचायत विभाग के अधिकारियों ने देश के ऐसे ऐतिहासिक कार्य को मात्र दो माह में पूरा कर दिया है, जो कि बहुत ही मुश्किल था, इसके लिए उन्होंने डीसी निशांत कुमार यादव, एडीसी अनीश यादव, पंचायती राज के अधीक्षण अभियंता रामफल, डीआरओ श्याम लाल, डीडीपीओ राजबीर खुडिंया, तहसीलदार राजबख्श, बीडीपीओ अशोक छिकारा, सुमित चौधरी, कानूनगो श्रवण कुमार व पटवारी रोहित को बधाई दी। साथ ही इस पूरी टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। 

इन्हें सीएम ने दी टाइटल डीड
मुख्यमंत्री ने सिरसी गांव के 20 व्यक्तियों को टाइटल डीड वितरित किए। जिनमें जोगिन्द्र सिंह, तेजपाल, नरेश, रोशन, प्रमोद, रामकुमार, कमलेश, दयानंद आर्य, हवा सिंह, जनार्धन, कर्मबीर, बलवान, सेठपाल, राजकुमार नारायण, पाला राम, संजय कुमार, रामपाल, ओमप्रकाश व महेन्द्र शामिल हैं।   

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर, कृष्ण कुमार बेदी, वित विभाग की सचिव सोफिया दहिया, पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया, एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, नगराधीश डॉ. पूजा भारती, जिला खजाना अधिकारी रामनिवास खरब, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह, योगेन्द्र राणा, राजबीर, जयपाल शर्मा, यशपाल ठाकुर, प्रवीण नरवाल, जेजेपी नेता बृज शर्मा, उमेद कश्यप व प्रेम शाहपुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed