{"_id":"5d9ca22e8ebc3e016843277e","slug":"chief-loco-pilot-suspended-in-sarbat-da-bhala-express-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरबत दा भला एक्सप्रेस रोकने वाले चीफ लोको पायलट सस्पेंड, चार अन्य को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरबत दा भला एक्सप्रेस रोकने वाले चीफ लोको पायलट सस्पेंड, चार अन्य को नोटिस जारी
Tue, 08 Oct 2019 08:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Oct 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
बवाल वाले दिन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जालंधर में नई दिल्ली से लोहियां खास तक चलाई गई ‘सरबत दा भला’ एक्सप्रेस को रोकने को लेकर रेलवे प्रशासन ने गंभीर नोटिस लिया है। रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को चीफ लोको इंस्पेक्टर बरिंदर को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
वहीं सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) किरणपाल, लोको पायलट (एलपी) हरजिंदर यादव और सहायक लोको पायलट (एएलपी) आदित्य आनंद को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इन मुलाजिमों को यह भी आदेश दिया गया है कि वह नोटिस का उत्तर देने तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर सकते।
विज्ञापन
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित नई दिल्ली से लोहियां खास तक सरबत दा भला एक्सप्रेस शुक्रवार को चलाई गई थी जिसको केंद्रीय मंत्रियों ने दिल्ली से हरी झंडी देकर रवाना किया था। सरबत दा भला ट्रेन के जालंधर स्टेशन पर पहुंचने पर ही उसे चलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। लोको स्टाफ का आरोप था कि ट्रेन का इंजन यहीं पर बदला जाना था तो ड्राइवर भी यहीं का होना चाहिए था जबकि इसका लोको पायलट लुधियाना से बिठाया गया था।
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन से चीफ लोको इंस्पेक्टर (सीएलआई) विजय कुमार को उतार दिया गया था और पटरी पर खड़े होकर प्रदर्शन भी हुआ था। मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने चीफ लोको इंस्पेक्टर बरिंदर को सस्पेंड कर दिया। वहीं सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) किरणपाल, लोको पायलट (एलपी) हरजिंदर यादव और सहायक लोको पायलट (एएलपी) आदित्य आनंद को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।