फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Engineer of Haryana State Agricultural Marketing Board arrested for taking bribe of two lakhs

Chandigarh News: हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का मुख्य अभियंता दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer of Haryana State Agricultural Marketing Board arrested for taking bribe of two lakhs
पंचकूला/करनाल। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) करनाल की विशेष टीम ने बुधवार को पंचकूला में तैनात हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य अभियंता को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी मुख्य अभियंता की पहचान महेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो सेक्टर-6 स्थित बोर्ड के कार्यालय में तैनात है। आरोपी
विज्ञापन

करीब चार करोड़ रुपये के बिल पास करने के एवज में मोटी रिश्वत मांग रहा था।
एसीबी करनाल की टीम ने पंचकूला सेक्टर-17 स्थित विजिलेंस थाने में आरोपी मुख्य अभियंता महेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। बृहस्पतिवार को उसे पंचकूला
विज्ञापन

कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसीबी की टीम आरोपी का रिमांड मांगेगी ताकि उससे रिश्वत की चेन के बारे में पता लगाया जा सके। यह भी पता किया जाएगा कि रिश्वत के पैसे में किस-किस अधिकारी का हिस्सा था। साथ ही एसीबी की टीम आरोपी से यह भी पता करेगी कि क्या इससे पहले भी उसके निचले अधिकारी ने बिल पास करने के एवज में कोई रिश्वत ली है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत निवासी मोहित कुमार ने एसीबी को दी शिकायत में बताया था कि वह हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सड़कों का काम हरियाणा के अलग-अलग जिलों में
करता है। रोहतक, करनाल, पानीपत, कैथल और सोनीपत में सड़कों के किए गए काम का भुगतान उन्हें नहीं हुआ था। इसके लिए वह बार-बार एक्सईएन के दफ्तर के
चक्कर लगा रहे थे। समय पर भुगतान नहीं होने के कारण बाकी काम भी प्रभावित हो रहे थे।
एक्सईएन बार-बार भुगतान की मंजूरी कराने के नाम पर मुख्य अभियंता महेंद्र सिंह से फोन करवाने की बात कहते थे। इसके बाद वह मुख्य अभियंता से मिले और भुगतान
करवाने की गुहार लगाई। इस पर महेंद्र सिंह कहा कि जब तक मैं फोन नहीं करूंगा, तब तक अलग-अलग इलाकों के एक्सईएन भुगतान को मंजूरी नहीं देंगे। उन्होंने ठेकेदार
को कहा कि रिश्वत और कमीशन के मिलाकर वह कुल पांच लाख रुपये दे दें तो वह तुरंत एक्सईएन को भुगतान के लिए फोन कर देंगे। ठेकेदार ने कहा इस समय उसके
पास इतना पैसा नहीं है तो मुख्य अभियंता ने कहा कि कोई बात नहीं पहले 2 लाख और फिर बकाया तीन लाख रुपए दे देना।

आज रिश्वत का पैसा लेकर बुलाया था
ठेकेदार मोहित कुमार ने एसीबी को बताया कि बुधवार को मुख्य अभियंता ने रिश्वत के दो लाख रुपये लेकर उन्हें सेक्टर-6 स्थित हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के

कार्यालय आने को कहा था। इसके बाद वह एसीबी के पास जा पहुंचे और उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद एसीबी करनाल की टीम बनाई गई और पंचकूला में टीम ठेकेदार
के साथ सेक्टर-6 स्थित बोर्ड के कार्यालय पहुंच गई। जैसे ही ठेकेदार ने रिश्वत की रकम मुख्य अभियंता को दी, मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed