फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel reached Chandigarh

कांग्रेस को खरीद-फरोख्त का भय: चंडीगढ़ में बनी रणनीति, शिमला में विधायकों की बैठक कल

Thu, 08 Dec 2022 08:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Dec 2022 08:11 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस हाईकमान पर सरकार बनाने की कवायद में जुट गया है। नतीजे आने के बाद गुरुवार शाम को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल चंडीगढ़ पहुंचे।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel reached Chandigarh
चंडीगढ़ पहुंचे भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने खरीद-फरोख्त के डर से हिमाचल के नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों को गुरुवार को चंडीगढ़ बुला लिया। नए मुख्यमंत्री के नाम पर यहां विधायकों की रायशुमारी के लिए शुक्रवार को बैठक रखी गई थी, जिसके चलते हिमाचल से कुछ कांग्रेस विधायक चंडीगढ़ पहुंच गए लेकिन देर शाम योजना में बदलाव करते हुए बैठक शिमला में करने का फैसला लिया गया। इसी बीच गुरुवार को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक भी चंडीगढ़ पहुंचे। 

विज्ञापन


पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार हाईकमान के निर्देश पर चंडीगढ़ पहुंचे कुछ विधायकों को मोहाली के एक होटल में ठहराया गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। इस दौरान उन्होंने पार्टी विधायकों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी राय जानी। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भूपेश बघेल मोहाली के होटल में करीब तीन घंटे रुके। इसके बाद वे चंडीगढ़ रवाना हो गए। इससे पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। सूत्र बताते हैं कि गोवा और दूसरे राज्यों के विधायकों की खरीद फरोख्त के पुराने मामलों से सबक लेते हुए कांग्रेस हिमाचल के नवनिर्वाचित विधायकों को लेकर किसी तरह की चूक नहीं करना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकमान और विधायक दल तय करेगा मुख्यमंत्री: बघेल
बघेल ने कहा कि हिमाचल में अगला मुख्यमंत्री कांग्रेस हाईकमान और विधायक दल तय करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में परिवर्तन हुआ और लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की यह पहली जीत है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी की 10 गारंटी पर हिमाचल की जनता ने मुहर लगाई है।

हुड्डा निभाएंगे अहम भूमिका
हिमाचल में सरकार गठन के मंथन पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजीव शुक्ला के जुटे हैं। भूपेंद्र सिंह बुड्डा ने कहा है कि हिमाचल कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। सरकार बनाने की तैयारी चल रही हैं। हाईकमान के आदेशानुसर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी विधायकों की राय ली जाएगी। 

विधायकों की राय को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत हाईकमान को अवगत कराया जाएगा। हाईकमान के फैसले से ही मुख्यमंत्री का नाम तय होगा। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने संकेत दे दिया है कि आने वाला समय कांग्रेस का है। आप पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि आप केवल वोट काटू पार्टी है। उनका मकसद कांग्रेस का वोट काटना था। आदमपुर उपचुनाव में भी आप ने ऐसा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed