फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chhath Puja 2021: Devotees offer Arghya to Surya dev in Chandigarh

छठ पूजा 2021: भगवान सूर्य को आज व्रतियों ने दिया पहला अर्घ्य, चंडीगढ़ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Wed, 10 Nov 2021 06:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Nov 2021 06:13 PM IST
सार

दो साल बाद चंडीगढ़ में कृत्रिम सरोवरों में छठ पूजा शुरू हुई। बुधवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। 11 नवंबर यानि कल उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

विज्ञापन
Chhath Puja 2021: Devotees offer Arghya to Surya dev in Chandigarh
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूर्य उपासना के महापर्व पर बुधवार को सेक्टर 42 स्थित न्यू लेक दुल्हन की तरह सजा। हजारों की संख्या में व्रती अपने परिवार के साथ छठ घाट पर पहुंचे और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। गुरुवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर पूजा संपन्न करेंगे। चंडीगढ़ के विभिन्न कालोनियों और गांव में भी कृत्रिम सरोवर बनाए गए हैं। इन कृत्रिम सरोवरों में व्रती अस्ताचलगामी सूर्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। दोपहर ढाई बजे से ही व्रती पहुंचना शुरू हो गए थे। 

विज्ञापन


न्यू लेक सेक्टर 42 के अलावा बहलाना, रायपुरखुर्द, दड़वा, मलोया, सेक्टर-47, कालोनी नंबर चार, रामदरबार, हल्लोमाजरा सहित अन्य इलाकों में छठ पूजा हो रही है। सेक्टर 42 की न्यू लेक पर करीब 15 हजार से अधिक लोग पहुंचे। उनकी सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू लेक सेक्टर 42 में पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन और बिहार परिषद ने छठ व्रतियों का स्वागत किया। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि न्यू लेक के छठ घाट पर किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। 

न्यू लेक में पहले अर्घ्य के दिन सुबह हरिद्वार से लाया गया गंगाजल डाला गया। मलोया के सरोवर में भव्य आयोजन हुआ। स्माल फ्लैट मलोया में भी छठ पूजा की भव्य तैयारियां हैं। छठ सेवा समिति के अध्यक्ष गुरदेव यादव ने बताया कि सभी प्राकर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed