फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chhatbir Zoo Zirakpur Animals Diet Changed to Save them in Winters

'युवराज' ले रहा लीवर टॉनिक, तो हीर हेली व शिल्पा ले रहीं मल्टी विटामिन...जानिए क्यों

Thu, 29 Nov 2018 05:16 PM IST
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर Updated Thu, 29 Nov 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
Chhatbir Zoo Zirakpur Animals Diet Changed to Save them in Winters
छतबीड़ जू के जानवर - फोटो : अमर उजाला
ठंड इंसानों पर ही नहीं बेजुबानों पर भी अपना असर दिखाती है। यही वजह है कि अब जीरकपुर स्थित छतबीड़ जू के जानवर भी दुबक कर बैठ रहे हैं। सांपों का रुख अपने पिटारे की ओर है तो हिरन, टाइगर से लेकर शेर तक छिपने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढ रहे हैं। जू प्रशासन ने भी कमर कस ली है। डाइट में बदलाव करने के साथ-साथ उनके बाड़ों में हीटर भी लगा दिए हैं। जानवरों के बाड़ों के बाहर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


जानवरों के डॉक्टरों की टीम को 24 घंटे तैनात करने के लिए कहा गया है। जू के राजा युवराज (शेर) को लीवर टॉनिक दिया जा रहा है, वहीं हीर, हेली व शिल्पा(शेरनी) को मल्टी विटामिन व मिनरल। वहीं हिरन को आंवला बहुत पसंद है। जानवरों के लिए मांसाहारी भोजन 10 किलो की जगह 12 किलो कर दिया गया है। बंगाल टाइगर के बाद सबसे ज्यादा सैलानी एशियाई भालू को देखना पसंद करते हैं। इसलिए जू में रोजाना भालू को सौ ग्राम शहद का सेवन कराया जाता है।
विज्ञापन


सुनहरी धूप में पर्यटकों को लुभा रहे हैं, छतबीड़ जू के वन्य प्राणी
जू पर्यटकों के लिए जानवरों के दर्शन इन दिनों और भी सुलभ हो गए हैं। सुबह हल्की ठंड के बाद धूप सेकने के बहाने तमाम जानवर बाड़े में जुट रहे हैं। पक्षियों की एवरीज और हाउसेज को सर्द हवाओं और ओस से बचाने के लिए छत और साइड से प्लास्टिक की तिरपालें टांगी गई हैं। अजगर का जोड़ा दर्शकों की नजरों से ओझल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे रेप्टाइल हाउस में रखा गया है जहां 30 डिग्री सेल्सियस तापमान मेंटेन करने के लिए हीटर ब्लोअर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। हिरन प्रजातियों समेत तमाम हरबीवोरस जानवरों के बाड़ों में सरकंडों सूखी खास की झोपड़ियां बनाई गई हैं। सफेद साधारण रॉयल बंगाल टाइगर्स और लॉयंस के हाउसेज में ब्लोअर लगाए गए हैं।

हरी सब्जियां भी..........

सर्दियों का मौसम शुरू होने के बाद गाजर और बंद गोभी व हरे मटर की व्यवस्था की गई है। वहीं दरियाई घोड़ा के डाइट में बदलाव किया गया है, उसके डाइट में आधा किलो गुड़ सप्ताह में एक बार दिया जाएगा। वहीं हाथियों को केला, सेब भी दिया जाता है।  

क्या कहते हैं जू के डायरेक्टर  
छतबीड़ जू फील्ड डायरेक्टर मधुकर सुधाकर ने बताया कि सर्दी वन्य प्राणियों के बचाव के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया हीटर और ब्लोअर लगाए गए हैं। इनमें लैपर्ड में सात, लायंस में पांच, टाइगर्स में पांच, उल्फ, हायना रेक्टेन हाउस में छह हीटर लगाए गए हैं। इसके अलावा बीमार वन्य प्राणिया के अस्पताल में अलग से करीब आधा दर्जन रूम हिटर और ब्लोवर लगाए गए हैं।

इसके अलावा वन्य प्राणियों को लीवर टॉनिक, मल्टी विटामिन व मिनरल दिए जा रहे हैं। वहीं सर्दी के सीजन फल और सब्जियां भी डाइट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed