{"_id":"607fd3de3fc03d27fa52ccf7","slug":"chemists-have-been-informed-to-check-aadhar-before-giving-remdesivir-injections-in-haryana-says-health-minister-anil-vij","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगा रेमडेसिविर, कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगा रेमडेसिविर, कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्त
Wed, 21 Apr 2021 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:57 PM IST
सार
दवा बेचने वालों से भी कहा गया है कि यदि कोई रेमडेसिविर मांगे तो उसका आधार कार्ड अवश्य चेक किया जाए।
विज्ञापन
अनिल विज।
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा में रेमडेसिविर की कालाबाजारी पर सरकार सख्त हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेश में रेमडेसिविर के दो डिपो हैं। वहां ड्रग अधिकारियों को तैनात किया गया है। हर शीशी के क्रय-विक्रय पर नजर रखी जा रही है।
दवा बेचने वालों से भी कहा गया है कि यदि कोई रेमडेसिविर मांगे तो उसका आधार कार्ड अवश्य चेक किया जाए। हमने दवा की कालाबाजारी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
हरियाणा में कोरोना संक्रमितों के साथ यूके स्ट्रेन के मामले भी बढ़ने लगे हैं। दिल्ली स्थित लैब में भेजे गए करीब 40 हजार नमूनों में से 252 में यूके स्ट्रेन मिला है। ये मामले एनसीआर और जीटी बेल्ट के जिलों में मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसकी पुष्टि की है।
पिछले सप्ताह तक नए स्ट्रेन के सिर्फ 12 मामले थे। इनमें से 10 करनाल और 2 गुरुग्राम में मिले थे। चार-पांच दिन में ही यूके स्ट्रेन के मामले 21 गुना बढ़े हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
दवा बेचने वालों से भी कहा गया है कि यदि कोई रेमडेसिविर मांगे तो उसका आधार कार्ड अवश्य चेक किया जाए। हमने दवा की कालाबाजारी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
In Haryana, there are two depots of Remdesivir. I have deployed drug dept officials there. Movement of every vial will be recorded. Chemists have been informed to check Aadhar card before giving Remdesivir injections. We have already arrested 4 people: Haryana Health Min Anil Vij pic.twitter.com/gLplgNKNz7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 21, 2021