फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chemist shops in chandigarh civil hospitals

बड़ी राहतः 3 अस्पतालों में खुलेंगी केमिस्ट शॉप्स

Mon, 01 Feb 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Feb 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
chemist shops in chandigarh civil hospitals

चंडीगढ़ के तीन सिविल अस्पतालों में केमिस्ट शॉप खुलने जा रही हैं। अब मरीजों को दवाइयों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए टेंडर निकाल दिए हैं।

विज्ञापन


ये केमिस्ट शॉप सेक्टर 22 सिविल हास्पिटल, सेक्टर 45 व मनीमाजरा के हास्पिटल में खुलने जा रही हैं। इससे मरीजों को काफी फायदा पहुंचेगा और स्वास्थ्य विभाग को रेवन्यू भी मिलेगा। इस बारे में पिछले कई महीनों से मशक्कत जारी थी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ब्रांडेड दवाओं पर 15 प्रतिशत व सर्जिकल आइटम पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। इन हास्पिटल में केमिस्ट शॉप नहीं होने से मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ती थी, जिस पर कोई डिस्काउंट नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रात के वक्त जब दवा की जरूरत पड़ती थी तो उन्हें काफी परेशानी आती थी। केमिस्ट शॉप का टेंडर 25 फरवरी को खुलेगा। चंडीगढ़ के स्वास्थ्य अधिकारियों ने केमिस्ट शॉप खोलने के लिए शुरू से ही सकारात्मक रुख अपनाया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed