{"_id":"5f1734788ebc3e9f6d580835","slug":"chemist-shop-raided-for-not-filling-gst-3rb-documents-seized-chandigarh-news-pkl3821178130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी- 3 आरबी नहीं भरने पर केमिस्ट शॉप पर छापा, दस्तावेज जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी- 3 आरबी नहीं भरने पर केमिस्ट शॉप पर छापा, दस्तावेज जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। जीएसटी-3आरबी की मासिक रिटर्न नहीं भरने वालों के खिलाफ टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सेक्टर-7 स्थित एक केमिस्ट शॉप के खिलाफ रिटर्न नहीं दाखिल करने पर विभाग ने छापा मारकर कार्रवाई की। सात घंटे तक चली कार्रवाई में विभाग ने कई जरूरी दस्तावेजों की छानबीन कर कुछ आवश्यक दस्तावेजों को कब्जे में लिया है।
यह कार्रवाई एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ के निर्देश पर की गई है। टैक्सेशन विभाग के ईटीओ मानेक अहलावत के नेतृत्व में सेक्टर-7 स्थित रोमेला केमिस्ट शॉप पर दोपहर 12 बजे छापा मारा गया। इस दौरान शॉप में कंप्यूटर के रिकार्ड को खंगाला गया। कुछ दस्तावेजों को संदिग्ध मानते हुए जब्त भी किया गया। दस्तावेजों की छानबीन की यह कार्रवाई देर शाम सात बजे तक जारी रही। ईटीओ ने बताया कि यह रूटीन कार्रवाई है। केमिस्ट शॉप संचालक की ओर से जनवरी 2020 से मासिक रिटर्न नहीं भरी गई थी। कई बार नोटिस भेजकर रिटर्न दाखिल करने को कहा गया, लेकिन अभी तक कोई रिटर्न दाखिल नहीं किया गया। इस पूरी कार्रवाई की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।