फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chembers to Advocates of District Court

चंडीगढ़ के वकीलों को मिल गए चैम्बर्स

Wed, 29 Jan 2014 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Jan 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
Chembers to Advocates of District Court
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसके कौल ने सेक्टर-43 जिला अदालत में वकीलों के चेंबर को उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर कंस्ट्रक्शन कमेटी के चेयरमैन और एडमिनिस्ट्रेटिव जज राजन गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज एसके अग्रवाल जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक चौहान और सेक्रेटरी बलजीत सिंह मौजूद थे।

चीफ जस्टिस कौल ने कहा कि वकीलों को अपने दायित्व को निष्ठा से निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए जिला अदालत परिसर में वकीलों को जो जगह दी गई है वहां बैठना चाहिए।
विज्ञापन


सेक्टर 17 की तरह यहां भी अतिक्रमण स्वीकार नहीं होगा। नए वकीलों के बैठने के लिए एक ओर कांप्लेक्स भी तैयार किया जा सकता है।

लंबित केसों को जल्द से जल्द निपटारा करने के लिए चीफ जस्टिस ने मौके पर मौजूद वकीलों से आग्रह किया वे किसी भी मुद्दे पर वर्क सस्पेंड न करे। वर्क सस्पेंड होने से हजारों लोग परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला अदालत में पांच साल पुराने लगभग 55 हजार केस लंबित हैं। हमारी प्राथमिकता पुराने केसों को शीघ्र निबटाना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला अदालत में फैमिली कोर्ट बनाए जाने के लिए काम चल रहा है।

10 नए जजों की नियुक्ति की स्वीकृति के बाद 6 सिविल जजों की नियुक्ति का काम हो चुका है। उनकी प्राथमिकता रहेगी की जल्द से जल्द अदालतों में लंबित केसों का निपटारा हो सके।


ध्यान रहे कि जिला अदालत को बने एक साल पूरा हो गया है। जनवरी 2013 में चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल ने सेक्टर 43 में जिला अदालत का उद्घाटन किया था। वकीलों के 440 चेंबर बनने में एक साल का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed