{"_id":"5f12281c519e428c7f28e9eeb0833400","slug":"chef-harpal-open-his-restaurent-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में खुलेगा शेफ हरपाल सोखी का रेस्त्रां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में खुलेगा शेफ हरपाल सोखी का रेस्त्रां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 May 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ हाईवे पर जल्द फूड फूड चैनल पर प्रसारित नमक शमक शो फेम शेफ हरपाल सिंह सोखी अपना रेस्त्रां खोलने जा रहे हैं। इसके लिए वे जगह तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में उन्होंने रविवार को कुकरी शो ‘अमर उजाला जेस्प्री कीवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट सीजन टू’ के दौरान कही। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह चंडीगढ़ से मिले प्यार के आभारी हैं। साथ ही उन्होंने अमर उजाला का धन्यवाद किया, जिसके साथ जुड़कर उन्होंने ट्राइसिटी के लोगों से मुलाकात की। शेफ ने अमर उजाला जेस्प्री कीवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट की सफलता पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
फूड चैनल करते हैं बोरियत दूर
शेफ हरपाल ने कहा कि एक दर्शक होने के नाते भी वे फूड चैनल को ही प्राथमिकता देते हैं। क्योंकि ये शो कभी आपको बोर नहीं करेंगे। बल्कि फूड चैनल बोरियत दूर करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वे सबसे पहले खाना खजाना चैनल पर बतौर शेफ आए थे, लेकिन यहां से उन्हें इतनी सफलता नहीं मिली। उन्होंने शो के बाद फैसला किया कि वे पहले होटल में जाकर नई-नई रेसिपी सीखेंगे और बाद में ही किसी टीवी शो में हिस्सा लेंगे। इस फैसला से उन्हें फायदा हुआ और अब उनका टरबन तड़का इन दिनों हिट है।
दर्शकों की पसंद के बाद बनाता हूं डिश
हरपाल ने बताया कि वह नई डिश आडियंस की पसंद को देखकर बनाते हैं। इन दिनों टीवी के माध्यम से फूड दुनियाभर में पहुंच रहे हैं। इससे नई और प्रतिभाशाली शेफ को भी फायदा हो रहा है।