फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   checkup camp, health check camp, free health checkup camp, chandigarh pgi, chandigarh

18 जून को चंडीगढ़ में यहां चेकअप कैंप, फ्री करा सकेंगें कई टेस्ट

Thu, 16 Jun 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Jun 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
checkup camp, health check camp, free health checkup camp, chandigarh pgi, chandigarh
च‌िक‌ित्‍सक
महिलाओं के लिए गुड न्यूज। चंडीगढ़ में एक जगह पर हेल्थ चेकअप कैंप लगने जा रहा है, जिसमें कई टेस्ट फ्री में करा सकेंगी। रामदरबार में चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग मैक्स हास्पिटल, यूको बैंक और पीजीआई की गायनी डिपार्टमेंट के सहयोग से शनिवार को फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन करने जा रहा है। रामदरबार की सिविल डिस्पेंसरी में आयोजित कैंप की शुरुआत सुबह आठ बजे होगी।
विज्ञापन


डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डा. विनीता गुप्ता ने बताया कि कैंप में मेडिसिन, गायनी, स्किन, आई और ईएनटी के स्पेशलिस्ट डाक्टर होंगे, जो मरीजों का मुफ्त चेकअप करेंगे। इसके अलावा कैंप में लेप्रोसी, ओरल, ब्रेस्ट और सरवाइकल कैंसर की भी जांच होगी। 30 साल से ऊपर आयु वाली की महिलाएं ब्रेस्ट और सरवाइकल कैंसर की जांच करवा सकेंगी। कैंसर की जांच पीजीआई गायनी, चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग और मैक्स हास्पिटल की टीम करेगी। कैंप में ब्लड शुगर और लिपिड प्रोफाइल जैसे कई अन्य लैब टेस्ट की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


कैंप में लोगों को हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए भी जागरूक किया जाएगा। इससे पहले फ्री हेल्थ कैंप डड्डू माजरा, मौलीजागरां और धनास में लग चुके हैं। डीएचएस का कहना है कि कैंप का मकसद लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। समय से पहले जांच और स्वास्थ्य चेकअप से लोग कई बीमारियों से बच सकते हैं। पहले जो कैंप आयोजित किए गए, उनमें लोग हाइपरटेंशन, डायबिटिक, अस्थमा और अन्य बीमारियों से पीड़ित निकले, जबकि लोग उनसे अंजान थे। इसलिए सभी लोग कैंप में जरूर आएं और उसका फायदा उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed