{"_id":"666f7e03ac1b46e2c9081427","slug":"cheating-of-rs-1724-lakh-in-the-name-of-sending-money-abroad-case-registered-against-travel-agent-chandigarh-news-c-71-1-mli1004-115801-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 17.24 लाख की ठगी, ट्रेवल एजेंट पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 17.24 लाख की ठगी, ट्रेवल एजेंट पर मामला दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से एक ट्रेवल एजेंट ने 17.24 लाख रुपये ठग लिए। पैसे लेने के बाद उन्हें विदेश भी नहीं भेजा। इस संबंध में फेज-11 थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कंपनी के मालिक शीतल सिंह, बलवीर सिंह कालिया और नेहा के रूप में हुई है।
पहले मामले में शिकायतकर्ता रछपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी महकप्रीत कौर और बेटे नवराज को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजना चाहता था। उनके साथ ही उसकी पत्नी और उसे भी जाना था। उन्होंने कनाडा जाने के लिए शीतल सिंह की कंपनी से एड देखकर संपर्क किया। उन्होंने 10-11 लाख में भेजने की बात कहकर पासपोर्ट ले लिए। इसके बाद समय-समय पर कंपनी ने पैसे मांगे और उन्होंने धीरे-धीरे करके 10.46 लाख रुपये डाल दिए, लेकिन आरोपियों ने न विदेश भेजा और न पैसे लौटाए। इस पर अब उन्होंने शिकायत दी।
दूसरे मामले में शिकायतकर्ता ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि अप्रैल 2019 में डीएसपी सिटी-2 को उनके साथ हुई ठगी के केस की इंक्वायरी मार्क की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसएसपी को एजेंट द्वारा विदेश भेजने के नाम पर ठगे 6.78 लाख रुपये दिलाने की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने जवाब देकर बताया कि आरोपियों का दफ्तर बंद है, इस कारण उन पर कार्रवाई नहीं की जा सकी।