फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB will third draw today, 416 people will get flats

सीएचबी आज निकालेगा तीसरा ड्रा, 416 लोगों को मलोया में मिलेगा मकान

Wed, 02 Dec 2020 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
CHB will third draw today, 416 people will get flats
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-52 और 56 की टीन शेड कॉलोनी में रहने वाले लोगों को मलोया में मकान देने के लिए बुधवार को तीसरे कंप्यूटराइज्ड ड्रा का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-9 स्थित चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) परिसर में 416 लोगों को मकान देने के लिए यह ड्रा निकाला जाएगा। लोग इस ड्रा को भी यूट्यूब पर लाइव देख सकेंगे।

सीएचबी ने ड्रा में शामिल सेक्टर-52 की टीन शेड कालोनी के 416 लोगों की सूची अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है। इस सूची में 13 दिव्यांग भी शामिल है, जिनको बोर्ड की तरफ से ग्राउंड फ्लोर पर मकान का आवंटित किया जाएगा। कोरोना के दिशा-निर्देशों के तहत ही बोर्ड की तरफ से इस ड्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसके चलते ड्रा को यूट्यूब पर लाइव दिखाया जाएगा। यूट्यूब का लिंक सीएचबी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है इसके अलावा सेक्टर-52 टीन शेड कॉलोनी में डिस्पले वैन के जरिए भी ड्रा का लाइव दिखाया जाएगा। ड्रा के तुरंत बाद इसके नतीजों की जानकारी बोर्ड वेबसाइट पर भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त टीन शेड कॉलोनी में भी नतीजे की एक कॉपी चिपकाई जाएगी। हाउसिंग बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-52 और 56 में अब तक 600 मकानों को गिराया जा चुका है और इन लोगों को मलोया में फ्लैट आवंटित कर दिए गए हैं। यह लोग मलोया में रहना भी शुरू कर चुके हैं। बता दें कि किफायती किराया आवासीय परिसर योजना के तहत टीन शेड कॉलोनी के लोगों को मलोया में फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। इन फ्लैट्स में रहने के लिए लोगों को हर महीने 3000 रुपये किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed