फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB will draw out today, 448 people will get houses for rent

सीएचबी आज निकालेगा ड्रा, 448 लोगों को मिलेंगे मकान नंबर

Tue, 24 Nov 2020 09:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
CHB will draw out today, 448 people will get houses for rent
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-52 और 56 की टीन शेड कॉलोनी में रहने वाले लोगों को मलोया में मकान देने के लिए बुधवार को दूसरा कंप्यूटराइज्ड ड्रा निकाला जाएगा। सेक्टर-9 स्थित चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) परिसर में 448 लोगों को मकान देने के लिए इस ड्रा का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि लोग इस ड्रा को यूट्यूब पर लाइव देख सकेंगे।

सीएचबी ने ड्रा में शामिल 448 लोगों की सूची अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है। इसमें सेक्टर-52 टीन शेड से 380 और सेक्टर-56 टीन शेड से 68 लोग शामिल हैं। इस सूची में 15 दिव्यांग भी शामिल हैं, जिनको बोर्ड की तरफ से भूमि तल पर फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। कोरोना के दिशा-निर्देशों के तहत ही बोर्ड की तरफ से इस ड्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसके चलते ड्रा की प्रक्रिया को यूट्यूब पर लाइव दिखाया जाएगा। लोगों की भीड़ एकत्रित न हो, इसलिए विभाग की तरफ से ऐसा किया जा रहा है। यूट्यूब का लिंक सीएचबी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जिस पर क्लिक कर लोग इस ड्रा को लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा सेक्टर-52 टीन शेड कॉलोनी में डिस्पले वैन के जरिए भी ड्रा को लाइव दिखाया जाएगा। ड्रा के तुरंत बाद इसके नतीजों की जानकारी बोर्ड वेबसाइट पर भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त टीन शेड कॉलोनी में भी नतीजे की एक कॉपी चिपकाई जाएगी। बता दें कि किफायती किराया आवासीय परिसर योजना के अंदर ही टीन शेड कॉलोनी के लोगों को मलोया में फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। इन मकानों में रहने के लिए लोगों को हर महीने 3000 रुपये किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed