फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Housing Board decided to send final reminder to Punjab haryana for vip Flats in IT Park

Chandigarh: आईटी पार्क में वीआईपी फ्लैट्स का प्रोजेक्ट लटका, पंजाब-हरियाणा को भेजा जाएगा अंतिम रिमाइंडर

Fri, 29 Jul 2022 02:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 02:12 AM IST
सार

बेस्ट डिजाइन के लिए बोर्ड ने आर्किटेक्ट के बीच कंपीटीशन करवाया था, जिसके बाद फ्लैट्स के डिजाइन के लिए बोर्ड ने पंचकूला की कंपनी क्रिएटिव कंसोर्टियम को फाइनल किया था। 

विज्ञापन
Chandigarh Housing Board decided to send final reminder to Punjab haryana for vip Flats in IT Park
chandigarh housing board

विस्तार

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने आईटी पार्क में पंजाब, हरियाणा और यूटी के अधिकारियों व दोनों राज्यों के विधायकों के लिए लग्जरी फ्लैट्स का निर्माण करवाने का फैसला लिया था लेकिन दोनों राज्यों के रुचि न दिखाने के चलते यह प्रोजेक्ट लटका हुआ है। अब सीएचबी ने दोनों राज्यों को एक अंतिम रिमाइंडर भेजने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


बोर्ड दोनों राज्यों को 25 प्रतिशत पेमेंट करने के लिए कई बार रिमाइंडर भेज चुका है लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। पीजीआई ने पेमेंट के लिए रुचि दिखाई थी और कमेटी की तरफ से इसे मंजूरी भी दे दी थी लेकिन अब तक उनकी भी फाइनल अप्रूवल आनी बाकी है। सीएचबी के एक अधिकारी ने बताया कि वह दोनों राज्यों को पेमेंट के लिए अब एक अंतिम रिमाइंडर भेजने जा रहे हैं। अगर इस बार भी कोई जवाब नहीं आया तो प्रशासन को इस संबंध में अवगत करवा दिया जाएगा ताकि प्रोजेक्ट के भविष्य के लिए आगे कोई फैसला लिया जा सके।

विज्ञापन

पंचकूला की कंपनी को मिला था काम

बता दें कि फ्लैट्स के डिजाइन के लिए बोर्ड ने पंचकूला की कंपनी क्रिएटिव कंसोर्टियम को फाइनल किया था। इससे पहले बेस्ट डिजाइन के लिए बोर्ड ने आर्किटेक्ट के बीच कंपीटीशन करवाया था, जिसके बाद ही पंचकूला की इस कंपनी को काम अलॉट करके इसके डिजाइन पर आगे काम करने के लिए बोला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में बोर्ड ने प्रोजेक्ट की ड्राइंग को लेकर चीफ आर्किटेक्ट के साथ मीटिंग भी की थी, जिसमें इन ड्राइंग पर विभाग की तरफ से सहमति जताई गई थी। यहां यूटी प्रशासन ने 28 फ्लैट्स अपने अधिकारियों के लिए खरीदने हैं जबकि पंजाब, हरियाणा ने पहले अधिक फ्लैट्स की डिमांड की थी। यही कारण है कि सीएचबी ने यहां पर 10 के करीब टावर बनाने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed