फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB to auction 25 freehold properties, application from one

25 फ्री होल्ड संपत्तियां नीलाम करेगा सीएचबी, आवेदन एक से

Tue, 28 Jun 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
CHB to auction 25 freehold properties, application from one
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) अपनी 23 आवासीय व दो व्यावसायिक संपत्तियों को फ्री होल्ड पर बेचने के लिए ई-टेंडर जारी करने जा रहा है। इसके लिए लोग एक जुलाई से बोली लगा सकेंगे। ये सभी संपत्तियां सेक्टर-51ए, सेक्टर-38 वेस्ट और मनीमाजरा में हैं। सीएचबी ने इनका आरक्षित मूल्य जारी कर दिया है, जिसे बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

सीएचबी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10 बजे से ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 25 जुलाई तक इच्छुक बोलीदाता अपनी पसंदीदा संपत्ति के लिए ऑनलाइन बोली जमा करवा सकेंगे। इसी दिन विभाग की तरफ से बोली खोली जाएगी। जिस संपत्ति के लिए जिसकी बोली सबसे ज्यादा होगी, उसे वो बेच दी जाएगी। इसमें सेक्टर-51 एमआईजी फ्लैट का आरक्षित मूल्य 90 लाख रुपये, मनीमाजरा कैट-4 का एक फ्लैट का आरक्षित मूल्य करीब 34 लाख रुपये रखा गया है। ई-टेंडरिंग में पहले बोर्ड ई-नीलामी के जरिए आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों को बेचता था लेकिन अब बेहतर प्रस्तावों और गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए टेंडर का सहारा लिया जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन की ई-टेंडरिंग वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//द्गह्लद्गठ्ठस्रद्गह्म्ह्य.ष्द्धस्र.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/ पर बोली जमा कराई जा सकेगी। बोर्ड ने यह साफ किया है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडर की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। संपत्ति खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं।
विज्ञापन

फ्री होल्ड होने के बावजूद पिछली बोली में नहीं मिले थे ज्यादा खरीददार
बोर्ड ने 22 जून को फ्री होल्ड पर 31 संपत्तियों को बेचने के लिए किए गए ई-टेंडर की बोली को खोला था। इसमें सीएचबी सिर्फ छह संपत्तियों को ही बेच पाया था। लोगों ने चार आवासीय और दो व्यावसायिक संपत्तियों के लिए रुचि दिखाई। इसमें मनीमाजरा का कैट-2 मकान करीब एक करोड़ एक लाख रुपये में बिका था। इसके अलावा सेक्टर-63 का एक वन बीएचके फ्लैट 44 लाख 10 हजार और दूसरा 45 लाख रुपये में बिका। इनका आरक्षित मूल्य 44 लाख 5 हजार 789 रुपये था। सीएचबी की तरफ से बताया गया है कि अप्रैल 2021 से जून 2022 के बीच बोर्ड (सीएचबी) ने 195 संपत्तियां बेची हैं और करीब 126.08 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एरिया आरक्षित मूल्य
मनीमाजरा कैट-4 53.93 लाख
इंदिरा कालोनी एमएम कैट-4 34 लाख
सेक्टर-52 ईडब्ल्यूएस 21.13 लाख
सेक्टर-49 वन बैडरूम 39.38 लाख
सेक्टर-38 वेस्ट ईडब्ल्यूएस 24.35 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed