{"_id":"628bec041f7c562bc72aa9c8","slug":"chb-suspends-senior-assistant-shamsher-singh-chandigarh-news-pkl45153648","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचबी ने सीनियर असिस्टेंट शमशेर सिंह को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचबी ने सीनियर असिस्टेंट शमशेर सिंह को किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने सीनियर असिस्टेंट शमशेर सिंह को निलंबित कर दिया है। सीएचबी के चेयरमैन धर्मपाल की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार शमशेर सिंह सीएचबी के किसी भी दफ्तर में बिना इजाजत नहीं जा सकेंगे। अगर वो ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ ट्रेस्पासिंग का केस दर्ज किया जाएगा।
सीबीआई ने 18 मई को सीएचबी के सीनियर असिस्टेंट शमशेर सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। आदेश में शमशेर सिंह को सीएचबी के सचिव की इजाजत के बगैर कहीं जाने पर रोक लगाई गई है। किसी विभाग के दफ्तर के अंदर भी उनके जाने पर रोक लगाई गई है। शमशेर के खिलाफ सीएचबी में भी शिकायतें मिली थीं, इसकी जांच की जा रही है। सीईओ ने शमशेर सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में जांच चल ही रही थी कि आरोपी को सीबीआई ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, एक व्यक्ति ने मनीमाजरा स्थित मॉडर्न कांप्लेक्स में एक घर खरीदा था। इसके लिए उन्हें सीएचबी से एनओसी मिल गई थी। अब उनको ट्रांसफर लेटर चाहिए था। इसके लिए शमशेर सिंह ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसने एक महीने से शिकायतकर्ता की फाइल रोक रखी थी। शिकायतकर्ता लगातार सीएचबी दफ्तर के चक्कर काट रहा था। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने सीबीआई को शिकायत दे दी। सीबीआई ने 18 मई को दोपहर 2.30 बजे सीएचबी कार्यालय में ट्रैप लगाकर आरोपी को उसके दफ्तर में ही 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।