फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB released results of 39 posts including SDE, JE, merit list posted on website

Chandigarh News: सीएचबी ने जारी किए एसडीई, जेई समेत 39 पदों के परिणाम, वेबसाइट पर डाली मेरिट लिस्ट

Wed, 22 Feb 2023 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
CHB released results of 39 posts including SDE, JE, merit list posted on website
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने मंगलवार को एसडीई, जेई समेत 39 पदों पर ली गई परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ज की तरफ से इस संबंध में जानकारी दी गई है।उन्होंने बताया कि शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट www.chbonline.in पर अपलोड कर दी गई है। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों का परिणाम वेबसाइट पर भी उपलब्ध है और इसे वह लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा पास करने के बाद प्रत्येक श्रेणी में कुल रिक्तियों की संख्या के तीन गुना योग्य उम्मीदवारों को अंतिम चयन से पहले दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता, आयु प्रमाण, श्रेणी प्रमाण पत्र और अन्य प्रशंसापत्र से संबंधित अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिसके लिए अलग से कार्यक्रम जारी किया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षाएं जनवरी माह के अंत में और फरवरी माह के शुरुआत में आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed