फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB personnel will get 21 thousand omen in daughter's marriage

सीएचबी के कर्मियों को बेटी की शादी में मिलेगा 21 हजार का शगुन

Sun, 13 Feb 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
CHB personnel will get 21 thousand omen in daughter's marriage
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के सीईओ यशपाल गर्ग की अध्यक्षता में शनिवार को सीएचबी इंप्लाइज वेलफेयर फंड सोसाइटी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सीएचबी के सीईओ व चीफ इंजीनियर के अलावा सीएचबी वेलफेयर एसोसिएशनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीएचबी के कर्मचारियों के वेतन में से हर माह 100 रुपये इस वेलफेयर फंड में लिए जाते हैं। बैठक में फैसला लिया गया कि अगर किसी कर्मचारी का निधन हो जाता है तो उसके परिवार को अब वेलफेयर फंड में से 50 हजार रुपये की जगह एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा भी सीएचबी के कर्मचारियों के कल्याण के लिए बैठक में कई निर्णय लिए गए। इसमें वेलफेयर फंड के लिए एक अलग बैंक खाता खोला जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर भुगतान के लिए कुछ राशि बचत खाते में रखी जाएगी और शेष राशि कई एफडी में निवेश की जा सकती है। वर्तमान में प्रत्येक कर्मचारी की दो बेटियों को 11 हजार रुपये शगुन मनी दी जा रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 21 हजार रुपये कर दिया गया है। फैसला लिया गया कि पुत्र की शादी पर 11 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed