फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB officers reaching office late, CEO issued order and said - this is not a good thing

Chandigarh News: देरी से दफ्तर पहुंच रहे सीएचबी के अधिकारी, सीईओ ने आदेश जारी कर कहा- यह अच्छी बात नहीं

Sat, 15 Apr 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
CHB officers reaching office late, CEO issued order and said - this is not a good thing
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) में वरिष्ठ अधिकारी देरी से दफ्तर पहुंच रहे हैं। इस पर सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को नोटिस जारी कर आदेश दिए हैं कि वरिष्ठ अधिकारी देरी से आकर अपने अधीन स्टाफ के लिए गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं। ये अच्छी बात नहीं है। उनको समय पर दफ्तर आने के निर्देश दिए हैं।सीईओ गर्ग ने बताया कि अधिकारियों को समय पर आने के संबंध में पहले भी निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके उनका दफ्तर में देरी से आना जारी है। यही कारण है कि अब उन्होंने इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। आदेशों में कहा गया है कि सुबह 9.30 बजे तक कई अधिकारी अपनी सीट पर नहीं होते हैं। इस प्रक्रिया को बदलने के लिए सीएचबी की तरफ से व्हाट्सएप ग्रुप में भी मैसेज जारी किया गया था, बावजूद इसके अधिकारियों की तरफ से इसे अनदेखा किया गया है। आदेशों के अनुसार सीएचबी का अधिकतम स्टाफ 9.30 से पहले दफ्तर आ जाता है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के इस रवैये से अन्य कर्मचारियों पर भी गलत असर पड़ सकता है। सीएचबी ने ऐसे सभी अधिकारियों के नाम जारी नहीं किए है। निर्देश दिए गए हैं कि जब तक कोई जरूरी काम न हो, सभी अधिकारी समय पर दफ्तर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed