फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB is identifying its properties in the city, Yashpal Garg visited

शहर में अपनी संपत्तियों की पहचान कर रहा है सीएचबी, यशपाल गर्ग ने किया दौरा

Fri, 06 May 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
CHB is identifying its properties in the city, Yashpal Garg visited
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) शहर के विभिन्न इलाकों में मौजूद अपनी संपत्तियों की पहचान कर रहा है। इसी कड़ी में सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 का दौरा किया। यहां कालोनी नंबर-4 के पास सीएचबी के कई पुराने फ्लैट्स हैं।
विज्ञापन

गर्ग ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद ये फ्लैट्स करीब 30 साल पहले बने थे। दौरे में उन्होंने पाया कि इनमें से 50 के करीब फ्लैट्स खाली पड़े हैं। इनकी साफ-सफाई के आदेश दिया। इन फ्लैट्स का क्या किया जाएगा? इस सवाल पर यशपाल ने कहा कि इसका फैसला प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल करेंगे। गर्ग ने कहा कि ऐसे इन फ्लैट्स को खाली रखने का कोई लाभ नहीं है इसलिए इनको ठीक कराया जाएगा। कहा कि वह शहर में मौजूद सभी संपत्तियों की पहचान कर रहे हैं और उनकी वास्तविक स्थिति को देख रहे हैं ताकि उनका बेहतर इस्तेमाल किया जा सके। इससे पहले सीएचबी ने अपनी कई पुरानी संपत्तियों को फ्री होल्ड किया है ताकि उन्हें बेचा जा सके। लोगों ने भी फ्री होल्ड संपत्तियों के लिए काफी रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed