फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB gave flats to 348 people in four days

सीएचबी ने चार दिन में 348 लोगों को दिया फ्लैट

Sat, 21 Nov 2020 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
CHB gave flats to 348 people in four days
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) सेक्टर-52 की टीन शेड कॉलोनी को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को सीएचबी ने 8 मकान गिराए। इन लोगों को मलोया में फ्लैट दिया जा चुका है और वह मलोया के नए फ्लैट में रहना भी शुरू कर चुके हैं। शनिवार को भी बोर्ड सेक्टर-52 के कई मकानों को तोड़ने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

उधर, सेक्टर-52 की टीन शेड कॉलोनी के 348 लोगों को मलोया फ्लैट्स में मकान देने की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। शुक्रवार को 64 लोगों को फ्लैट की चाबी दी गई, जिसके तहत अब तक 348 लोगों को फ्लैट्स की पजेशन दी जा चुकी है। जानकारी के अनुसार चार लोग पजेशन के लिए बोर्ड के पास नहीं आए। इसके साथ ही बोर्ड ने सेक्टर-52 में टीन शेड कॉलोनी के घरों को गिराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। शनिवार को भी ये कार्रवाई जारी रहेगी। इस संबंध में बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि मकानों की पजेशन देने का शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया, जो चार दिन चला। अब सेक्टर-52 टीन शेड कॉलोनी के मकानों को गिराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को कुल 8 खाली हुए मकानों को गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed