फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chashire Bhawan home psychiatrists advisor administrator instructed arrange Divyang job

चैशायर भवन बनेगा मनोरोगियों का आशियाना, प्रशासक के सलाहकार ने दिव्यांगों के लिए नौकरी का इंतजाम करने के दिए निर्देश

Wed, 23 Sep 2020 11:09 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chashire Bhawan home psychiatrists advisor administrator instructed arrange Divyang job
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बुधवार को सेक्टर-21 स्थित चैशायर भवन का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ समाज कल्याण विभाग के सचिव यशपाल गर्ग, निदेशक नवजोत कौर और चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद समेत प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान परिदा ने एलान किया कि इस भवन में मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-32 स्थित डीएआरटी भवन में एक हाफ-वे होम की भी स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों भवनों को चलाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन शहर के एनजीओ का सहारा लेगा, जिसकी निगरानी प्रशासन का समाज कल्याण विभाग करेगा। परीदा ने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इन मकानों में रहने वाले दिव्यांग व्यक्तियों के लिए नौकरी की व्यवस्था करें। गौरतलब है कि सेक्टर-21 के चैशायर भवन में वर्तमान में 17 दिव्यांग रहते हैं, जोकि पहले चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के प्रीपेड बूथ में काम करते थे जो अब बंद हो गया है। इसकी वजह से वह सभी चैशायर भवन में रह रहे हैं। यह भवन दो मंजिला है और करीब 2 कनाल की जगह में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed