{"_id":"66b6c3b6efd10caa7305d525","slug":"chargesheet-in-recruitment-scam-hcs-vatsal-vashishtha-removed-from-commission-in-a-single-day-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-488750-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भर्ती घोटाले में चार्जशीट एचसीएस वत्सल वशिष्ठ को एक ही दिन में आयोग से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भर्ती घोटाले में चार्जशीट एचसीएस वत्सल वशिष्ठ को एक ही दिन में आयोग से हटाया
विज्ञापन
-कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने नियुक्ति पर उठाए थे सवाल, अब शंभू बने ओएसडी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में बतौर ओएसडी नियुक्त किए गए भर्ती घोटाले में चार्जशीट साल 2002 बैच के एचसीएस अफसर वत्सल वशिष्ठ को सरकार ने एक ही दिन बाद हटा दिया है। अब उनके स्थान पर 2016 बैच के एचसीएस अफसर शंभू एचएसएससी में ओएसडी नियुक्त किए गए हैं। वीरवार को सरकार ने जब वशिष्ठ के आदेश जारी किए थे लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने इस पर आपत्ति जताते हुए सवाल खड़े किए थे। सोशल मीडिया पर यह मामला गरमाया हुआ था। सुरजेवाला ने कहा कि जो अधिकारी खुद भर्ती घोटाले में चार्जशीट है, उसको नौकरियां लगाने की जिम्मेदारी कैसे दी जा सकती है। इसके बाद सरकार ने शुक्रवार को फिर से तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें एचसीएस वशिष्ठ को आयोग से हटा दिया गया है। अब वह पहले की तरह हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में सचिव पद पर तैनात रहेंगे। मामले के अनुसार, 2002 में हुई एचसीएस भर्ती को लेकर गड़बड़ी सामने आई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले की विजिलेंस से जांच कराई थी। जुलाई, 2023 में राज्य सतर्कता ब्यूरो ने एचसीएस भर्ती घोटाले के सिलसिले में हिसार की एक अदालत के समक्ष वत्सल वशिष्ठ और अन्य एचसीएस अधिकारियों के खिलाफ चालान पेश किया था। चार्जशीट के अनुसार, एचसीएस में चयनित वशिष्ठ को लिखित परीक्षा में 750 में से 507 अंक और साक्षात्कार में 100 में से 92 अंक (850 में से 599) दिए गए थे। विजिलेंस की जांच में पता चला कि अंग्रेजी और अंग्रेजी निबंध परीक्षा में परीक्षक जेसी कप्पन ने इंक को काटकर, ओवरराइट कर वशिष्ठ को 29 अतिरिक्त अंक दिए थे। इसी तरह भारत के इतिहास में पूर्व अमीन महेश्वरी प्रसाद ने उन्हें 9 अतिरिक्त अंक दिए थे। कुल मिलाकर उनके अंकों में 38 की वृद्धि हुई। इन्हीं अतिरिक्त अंकों के आधार पर वशिष्ठ साक्षात्कार तक पहुंचे और बाद में उनका चयन हो गया। अगर उन्हें अतिरिक्त अंक नहीं मिलते तो वह चयनित नहीं होते, क्योंकि साक्षात्कार के लिए कट आफ 489 था।
बाक्स
आईएस रितु लोकायुक्त में सचिव
आइएएस अफसर रीतू को हरियाणा लोकायुक्त में सचिव और हरियाणा लोकायुक्त में सचिव के पद पर कार्यरत आइएएस अफसर महावीर सिंह को हरियाणा तकनीकी शिक्षा बोर्ड में विशेष सचिव नियुक्त किया है।