फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chargesheet filed against IAS Sanjay Popli

भ्रष्टाचार मामला: IAS संजय पोपली के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, विजिलेंस ने 55 लोगों को बनाया गवाह

Fri, 19 Aug 2022 09:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Aug 2022 09:04 PM IST
सार

गिरफ्तारी के दौरान संजय पोपली के घर से सोने की 9 ईंट, 49 बिस्कुट, 12 सिक्के, चांदी की तीन ईंटें, 18 सिक्के, एप्पल के चार आईफोन, एक अन्य मोबाइल, दो महंगी घड़ियां और साढ़े तीन लाख की नकदी बरामद हुई थी।

विज्ञापन
Chargesheet filed against IAS Sanjay Popli
आईएएस संजय पोपली - फोटो : फाइल

विस्तार

भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद पंजाब के आईएएस संजय पोपली और उनके साथी संदीप वत्स के खिलाफ विजिलेंस ने शुक्रवार को अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। 20 पन्नों के आरोप पत्र में विजिलेंस ने केस की मजबूती के लिए 55 गवाह बनाए हैं। अब केस का ट्रायल शुरू होगा।

विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने 21 जून को संजय पोपली को गिरफ्तार किया था। पोपली पर सात करोड़ रुपये के टेंडर पास करने के एवज में एक फीसदी रिश्वत लेने का आरोप है। इस मामले में शिकायतकर्ता करनाल निवासी संजय कुमार हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि वह कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड नाम की एक फर्म से जुड़े हैं और सरकारी ठेकेदार हैं। जब संजय पोपली वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड में सीईओ के पद पर थे तो उन्होंने अपने सहायक सचिव संदीप वत्स के साथ मिलकर साढ़े सात करोड़ रुपये का टेंडर पास करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत के तौर पर पहली किस्त दे भी दी थी। दूसरी रकम देने के दौरान पोपली को चंडीगढ़ और संदीप वत्स को जालंधर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान संजय पोपली के घर से सोने की 9 ईंट, 49 बिस्कुट, 12 सिक्के, चांदी की तीन ईंटें, 18 सिक्के, एप्पल के चार आईफोन, एक अन्य मोबाइल, दो महंगी घड़ियां और साढ़े तीन लाख की नकदी बरामद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed