फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charges of booth capturing during panchayat elections in Gurdaspur of Punjab

पंचायत चुनावः मंत्री रंधावा के हलके में बूथ कैप्चरिंग के आरोप, विरोध में पूर्व मंत्री ने दिया धरना

Mon, 31 Dec 2018 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Dec 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Charges of booth capturing during panchayat elections in Gurdaspur of Punjab
घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल गुरमीत सिंह बख्तपुरा

कांग्रेस सरकार के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के हलके श्री डेरा बाबा नानक में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे हैं। अकाली दल ने मंत्री की कथित शह पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाया है। सरंपची के चुनावों में गांव नड़ावाली में सीपीआई के पंजाब प्रधान गुरमीत सिंह बख्तपुरा पर जानलेवा हमला कर उनकी टांग तोड़ दी गई। वहीं गांव शकरी में भी पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने बूथ कैप्चरिंग के आरोपों के तहत धरना दिया गया।  

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में दाखिल गुरमीत सिंह बख्तपुरा ने बताया कि उनकी ओर रमन सिंह को गांव नड़ावाली में सरपंची उम्मीदवार के तौर पर उतारा गया था। कांग्रेस की तरफ से निर्मल सिंह मैदान में थे। जब उन्हें फोन पर सूचित किया गया कि कांग्रेसी बूथ कैप्चरिंग कर रहे हैं। इस पर वह मतदान केंद्र पहुंचे। वहां 100 से ज्यादा की भीड़ में निर्मल सिंह इत्यादि ने उन पर हमला बोल दिया और रॉड मार कर टांग तोड़ दी। 

विज्ञापन

Charges of booth capturing during panchayat elections in Gurdaspur of Punjab
धरने पर बैठे पूर्व मंत्री

उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें धमकाया कि रंधावा के खिलाफ खड़े होने वालों का यही हाल किया जाएगा। उन्होंने पुलिस पर भी मूकदर्शक बन कर खड़े होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इंस्पेक्टर विपन कुमार व परमवीर सिंह ने उन्हें छुड़ाने तक का प्रयास नही किया। उन्होंने बताया कि उनके लोग जो विडियो बना रहे थे, उन्हें सुबह ही डरा धमका कर भगा दिया गया।    

वहीं दूसरी ओर से गांव शकरी में पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने भी मंत्री रंधावा की शह पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए। इसके बाद अकाली कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवाई में धरना दिया गया। लंगाह ने बताया उन्होंने डीसी गुरदासपुर के आश्वासन पर धरना खत्म किया है। लंगाह ने बताया उन्हें आश्वस्त किया गया कि इस बूथ पर दोबारा पोलिंग होगी। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा पोलिंग नही करवाई जाती तो वह हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed