{"_id":"5c567358bdec227391006f6b","slug":"charges-framed-against-si-naveen-phogat-in-mumbai-model-sexual-harassment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की मॉडल से दुष्कर्म मामले में एसआई नवीन फोगाट पर तय हुए आरोप, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई की मॉडल से दुष्कर्म मामले में एसआई नवीन फोगाट पर तय हुए आरोप, जानिए क्या है मामला
Sun, 03 Feb 2019 10:21 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
नवीन फोगाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की मॉडल से दुष्कर्म के मामले में आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट पर जिला अदालत ने चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। अदालत ने आरोपी नवीन पर आईपीसी की धारा 376 (2) और 506 के तहत आरोप तय किए हैं। अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी।
बीते वर्ष मुंबई निवासी 28 वर्षीय मॉडल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह पंजाबी फिल्मों में काम करना चाहती थी। इसके लिए वह चंडीगढ़ के धनास में रहने वाले राहुल के संपर्क में आई। राहुल ने धोखे से उसका सिम कार्ड चुराकर उसके बैंक खाते से 12 लाख रुपये निकाल लिए। सूचना साइबर सेल को दी गई। केस को एसआई नवीन फोगाट देख रहे थे।
शिकायत के मुताबिक 12 जून 2018 को जब मॉडल केस के सिलसिले में चंडीगढ़ आई थी तो एसआई फोगाट ने उसे होटल तक छोड़ने की पेशकश की। इसके बाद एसआई ने वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर मॉडल के कमरे में प्रवेश कर लिया और वॉशरूम से निकलने के बाद मॉडल को ब्लैकमेल किया कि उसके कुछ अश्लील चित्र और वीडियो उसके पास हैं, जिसके बाद उसने मॉडल के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विभाग ने किया था सस्पेंड
मामले को तूल पकड़ते देख यूटी पुलिस विभाग ने एसआई नवीन फोगाट को सस्पेंड कर दिया था। नवीन ने 27 अक्तूबर को चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखकर पुलिस के कुछ अधिकारियों पर उसे बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बावजूद मॉडल ने अपना मेडिकल करवाने से मना कर दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी एसआई की अरेस्ट डाल उसे रिहा कर दिया था।