फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charges framed against 8 including gangster Lawrence Bishnoi in Sonu Shah murder case

Lawrence Bishnoi: सुखदेव सिंह हत्याकांड के बीच बढ़ीं लॉरेंस की मुश्किलें! सोनू शाह कत्ल केस में आरोप तय

Thu, 07 Dec 2023 09:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 07 Dec 2023 09:28 AM IST
सार

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आतंक का पर्याय बन चुके गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। चंडीगढ़ के चर्चित हत्याकांड मामले में उसके खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं। अब इस मामले में 20 दिसंबर से सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Charges framed against 8 including gangster Lawrence Bishnoi in Sonu Shah murder case
लॉरेंस बिश्नोई व सुखदेव सिंह गोगामेड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम चर्चा में है। अब इस बीच चंडीगढ़ के चर्चित सोनू शाह हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं। आरोप तय होने के बाद इन आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307, 120बी और आर्म्स एक्ट के तहत केस चलेगा। इस मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर से शुरू होगी। 

विज्ञापन


साल 2019 में दर्ज सोनू शाह की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, राजू बसोदी, शुभम उर्फ बिगनी, अभिषेक उर्फ बंटी, मंजीत उर्फ मोटा, दीपक रंगा, धर्मेंद्र सिंह और राजन जाट आरोपी हैं। मामले में कुछ आरोपी बुड़ैल जेल में बंद हैं, जबकि अधिकतर देश की दूसरी जेलों में हैं। लॉरेंस बिश्नोई इस समय गुजरात की साबरमती जेल में है। उसे पाकिस्तान से आने वाली करोड़ों की ड्रग्स की तस्करी मामले में वहां रखा गया है। उसे एक साल वहां की जेल से बाहर नहीं ले जाया जा सकता है। 
विज्ञापन


लॉरेंस समेत अन्य जेलों में बंद आरोपियों के खिलाफ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही केस चलेगा। इन आरोपियों के वकीलों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उनके मौजूद रहने के लिए सहमति दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला

बुड़ैल के प्रॉपर्टी डीलर व फाइनेंसर सोनू शाह की सितंबर 2019 में हत्या कर दी गई थी। चार शूटर बुड़ैल स्थित उसके ऑफिस में घुसे और कई राउंड फायर कर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने सोनू के भाई प्रवीण शाह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि लॉरेंस बिश्नोई ने ही सोनू की हत्या करवाई थी, इसलिए पुलिस ने उसे इस केस में आरोपी बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed