फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charge sheet filed against four AAP leaders including Anmol Gagan Mann

Chandigarh News: अनमोल गगन मान सहित आप के चार नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Sun, 11 Feb 2024 03:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against four AAP leaders including Anmol Gagan Mann
चंडीगढ़। सेक्टर- 39 थाना पुलिस ने जिला अदालत में आम आदमी पार्टी के चार नेताओं के खिलाफ तीन साल पुराने मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र में पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, चंडीगढ़ के सह प्रभारी डाॅ. सन्नी सिंह अहलुवालिया, राजविंदर कौर गिल और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है। इन नेताओं के खिलाफ सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 12 मार्च 2021 को आईपीसी की धारा 332, 353, 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब आरोपी नेताओं खिलाफ केस चलेगा। अदालत ने अगली सुनवाई पांच मार्च को तय की है।
विज्ञापन



क्या था मामला...आम आदमी पार्टी ने करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज और महिलाओं से बदसलूकी के विरोध में 12 मार्च 2021 को चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया था। अनमोल गगन मान के नेतृत्व में आप की महिला विंग और पार्टी के कई अन्य नेता सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने पंजाब भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगा रखे थे, जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ने की कोशिश की और इनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी। इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने बड़ी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। इन नेताओं के खिलाफ एएसआई महाबीर सिंह की शिकायत पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, पुलिस से झड़प और डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed