{"_id":"66cfcecfe41868a8170b04c6","slug":"charge-sheet-filed-against-dismissed-up-dsp-accused-of-cheating-army-officers-chandigarh-news-c-16-pkl1043-502558-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आर्मी अफसरों से ठगी के आरोपी बर्खास्त यूपी के डीएसपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आर्मी अफसरों से ठगी के आरोपी बर्खास्त यूपी के डीएसपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
विज्ञापन
चंडीगढ़।
आर्मी अफसरों से ठगी के आरोप में बर्खास्त उत्तर प्रदेश के डीएसपी अमरजीत सिंह शाही के खिलाफ पुलिस ने जिला अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोप तय होने के लिए सितंबर माह के पहले सप्ताह में अदालत में बहस होगी। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने दिसंबर 2023 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। करीब साढ़े पांच महीने की जांच के बाद मई माह में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि बर्खास्त डीएसपी पर पुराने साथियों के साथ निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप हैं। शिकायतकर्ता रिटायर्ड कर्नल सोनिंदर सिंह और तीन अन्य पूर्व सैन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी थी, जिसमें कहा था कि अमरजीत ने मोहाली में मनी मैटर्स फाइनेंशियल एडवाइजर्स के नाम से एक दफ्तर खोला था, जिसको वह एक अन्य साथी के चला रहा था। आरोपी ने अपने 20 से 25 पूर्व सहयोगियों को ऊंचे रिटर्न का वादा कर जाल में फंसाया और उनसे करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी की। 16 दिसंबर 2023 में शाही के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश रचने का केस दर्ज किया गया।