{"_id":"576d59a94f1c1be763b4801a","slug":"chapparchiri-baba-banda-singh-bahadur-fateh-minar-lazer-show-mohali-police-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यादगारः मीनार होगी थ्री डी, लाइव दिखेंगे बाबा बंदा सिंह बहादुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादगारः मीनार होगी थ्री डी, लाइव दिखेंगे बाबा बंदा सिंह बहादुर
ब्यूरो/अमर उजाला, चप्पड़चिड़ी(मोहाली)
Updated Sat, 25 Jun 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
चप्पड़चिड़ी स्थित फतेह मीनार में होने वाला समागम ऐतिहासिक होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बंदा सिंह बहादुर के 300 साला शहीदी दिवस को समर्पित चप्पड़चिड़ी स्थित फतेह मीनार में होने वाला समागम ऐतिहासिक होगा।
इस दौरान जहां देश की सबसे ऊंची (328 फुट) फतेह मीनार थ्री डी आकृति में दिखेगी। वहीं, मीनार पर बाबा बंदा सिंह बहादुर लोगों को कुछ समय के लिए लाइव दिखेंगे।
साथ ही वह संगत को संदेश देंगे। इस मौके पर बाबा जी की शहादत को समर्पित लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस शो के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, सुरक्षा में फोर्स तैनात कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक लेजर शो दिल्ली की कंपनी विज क्रॉफ्ट की ओर से किया जाएगा। कंपनी के इंजीनियरों ने लेजर शो को कामयाब बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, शो में बिजली की कोई समस्या न आए, इसलिए वहां पर 10 से 15 जेनसेट रखे गए हैं।
विज्ञापन
कंपनी के प्रबंधक सिद्धार्थ सिन्हा ने बताया कि देश में अपनी तरह का यह पहला शो है। उन्होंने बताया कि शो के दौरान पर्दे पर लेजर तकनीक से जहां बाबा बंदा सिंह बहादुर की जीवनी को दिखाया जाएगा। वहीं, मीनार पर बाबा करीब ढाई मिनट के लिए दिखेंगे।
उन्होंने बताया कि इस तरह का एक शो दिल्ली में भी तीन जुलाई को होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

छह बजे शुरू होगा शो, सीएम होंगे मुख्य मेहमान
लेजर शो 25 जून को चप्पड़चिड़ी में शाम छह बजे शुरू होगा
डीसी दलजीत सिंह मांगट ने बताया कि लेजर शो 25 जून को चप्पड़चिड़ी में शाम छह बजे शुरू होगा। इसमें सीएम प्रकाश सिंह बादल बतौर मुख्य मेहमान शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य के कई नामी लोग समागम में शिरकत करेंगे। समागम में सेना के अधिकारी भी शामिल होंगे।
कौन हैं बाबा बंदा सिंह बहादुर
सिख कौम के महान शहीद जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर ने चप्पड़चिड़ी के मैदान में सूबा सरहिंद वजीर खान को मौत के घाट उतार कर छोटे साहिबजादों व माता गुजर कौर की शहादत का बदला लिया था। इसी वजह से चप्पड़चिड़ी में बाबा बंदा सिंह फतेह मीनार का निर्माण करवाया गया है। 21 एकड़ एरिया में बने इस मीनार के निर्माण पर 41 करोड़ 50 रुपये की लागत आई थी। इस मीनार को देखने के लिए रोजाना काफी लोग आते हैं।
लेजर शो पर एक करोड़ आएगा खर्च
चप्पड़चिड़ी में करवाए जा रहे लेजर शो पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। शो की कामयाबी के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है।