{"_id":"61fc1d05c0026347562ee3b6","slug":"channi-should-get-a-chance-to-work-says-sunil-jakhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील जाखड़ के बदले सुर: कहा- चन्नी को और समय मिलना चाहिए, चार महीने अच्छा काम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील जाखड़ के बदले सुर: कहा- चन्नी को और समय मिलना चाहिए, चार महीने अच्छा काम किया
Thu, 03 Feb 2022 11:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुनील जाखड़
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले अपने बयान से पंजाब कांग्रेस में खलबली मचाने वाले पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का समर्थन करते हुए कहा कि चन्नी को समय दिया जाना चाहिए ताकि वह काम करना जारी रखें। राहुल गांधी जो तय करेंगे वह सभी को मंजूर होगा।
विज्ञापन
चन्नी ने चार महीने में अच्छा काम किया है। वहीं चन्नी ने चमकौर साहिब में कहा कि कांग्रेस आलाकमान छह फरवरी को अपना सीएम उम्मीदवार घोषित करेगा। राहुल गांधी जिस चेहरे का एलान करेंगे, हम सब उनका सहयोग करेंगे। जाखड़ ने बुधवार को दावा किया था कि कैप्टन के इस्तीफा देने के बाद पार्टी के 79 में से 42 विधायक चाहते थे कि वह (जाखड़) पंजाब के मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने यह भी दावा किया था कि मुख्यमंत्री पद को लेकर चन्नी को सिर्फ दो विधायकों ने समर्थन दिया था।
विज्ञापन
चन्नी को सीएम बनाने का फैसला ऐतिहासिक था: जाखड़
जाखड़ कहा कि एससी वर्ग के नेता को सीएम बनाना एक ऐतिहासिक निर्णय था। उन्होंने कहा-अपने 20 साल के राजनीतिक कॅरियर में उन्होंने राहुल गांधी से बड़ा धर्मनिरपेक्ष नेता नहीं देखा। जाखड़ ने कहा, ‘जो लोग आज अंगुलियां उठा रहे हैं, उनसे पूछें कि जब चरणजीत सिंह चन्नी को राहुल ने मौका दिया था तो मैंने सबसे पहले इसे स्वीकार किया था।’
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि वह सम्मान करते हैं कि कई विधायकों ने उनका समर्थन किया और चाहते थे कि वह सीएम बनें। यह कहना कि सुनील मुख्यमंत्री नहीं हो सकते क्योंकि वह सिख नहीं बल्कि हिंदू हैं, यह उनकी हताशा और उनकी हीन भावना को दर्शाता है। पंजाब ने मुझे कभी भी खुद को दोयम दर्जे का नागरिक मानने का मौका नहीं दिया। पंजाब में हर कोई प्रथम श्रेणी नागरिक है।’
मैंने नया ट्रेंड सेट किया: चन्नी
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘लोग सीएम के लिए नहीं हैं, सीएम लोगों के लिए है।’वीडियो में उन्होंने कहा, ‘लोगों का नेता या मुख्यमंत्री ऐसा होना चाहिए, जिससे जनता कभी भी मिल सके। लोग मुख्यमंत्री के लिए नहीं हैं बल्कि मुख्यमंत्री लोगों के लिए होता है। मैंने यह एक ट्रेंड सेट कर दिया है।’
चन्नी ने वीडियो में आगे कहा, ‘हमें आदत हो चुकी है कि जो भी मिले उसके पांव छूते हैं और यह संस्कार मेरे पिता ने दिए हैं। हमें सबकी इज्जत करनी चाहिए। मैं गरीबों, मध्यम वर्ग, दुकानदारों, मजदूरों और किसानों में रहकर खुश हूं। मुझे उन लोगों की जरूरत नहीं है जो मेरे पास बैठकर कहते हैं कि वाह चन्नी जी आपने कमाल कर दिया। मुझे ऐसे लोगों की जरूरत है जो मुझे अपना मानते हुए मुझसे कहते हैं कि तुमने यह क्यों नहीं किया।’