फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Changes in booking rules of Rani Lakshmibai Bhawan, new prices also decided, proposal will come in the House today for approval.

Chandigarh News: रानी लक्ष्मीबाई भवन की बुकिंग नियमों में बदलाव, नए दाम भी तय, मंजूरी के लिए आज सदन में आएगा प्रस्ताव

Fri, 26 Jul 2024 06:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Changes in booking rules of Rani Lakshmibai Bhawan, new prices also decided, proposal will come in the House today for approval.
चंडीगढ़। नगर निगम की 337वीं सदन की बैठक शुक्रवार को सुबह 11:00 होगी। इसमें मुख्य रूप से उन एजेंडों पर चर्चा होगी, जो पिछली बैठक में हंगामा की भेंट चढ़ गए थे। हालांकि इस बार कुछ नए एजेंडे भी लाए जा रहे हैं। निगम सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मीबाई भवन की बुकिंग नियमों में बदलाव करने जा रहा है। नए दाम भी तय किए हैं। मंजूरी के लिए सदन में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके अलावा मुफ्त बिजली-पार्किंग और मनोनीत पार्षद अनिल मसीह को लेकर भी हंगामा हो सकता है।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई भवन का उद्घाटन वर्ष 2016 में हुआ था लेकिन दिसंबर 2021 में ऑडिटोरियम का काम पूरा हुआ। भवन का निर्माण कला, एंटरप्रेन्योरशिप और महिलाओं से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया गया। यहां ऑडिटोरियम, एक ओपन एयर थिएटर, जिम, लाइब्रेरी, काउंसलिंग और रिसर्च फैसिलिटी, एग्जिबिशन और डिस्प्ले रूम, लेक्चर हॉल, काउंसलिंग रूम, प्राइवेट रूम और रात में रुकने के लिए डॉरमेट्री के साथ कैंटीन, किचन, पैंट्री और डाइनिंग हॉल की सुविधा है। नए दाम के अनुसार ऑडिटोरियम की जनरल बुकिंग 20 हजार रुपये प्रतिदिन में होगी।
विज्ञापन

ऑटोनॉमस और सेमी-ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूट के लिए 15 हजार रुपये और सरकारी संस्थाओं के लिए 10 हजार रुपये प्रतिदिन की बुकिंग अमाउंट रखी गई है। कॉन्फ्रेंस हॉल जनरल के लिए पांच हजार रुपये प्रतिदिन (4 घंटे के लिए), ऑटोनॉमस और सेमी-ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूट के लिए 3,500 रुपये और सरकारी संस्थाओं के लिए 2,500 रुपये में बुकिंग होगी। लाइब्रेरी की सदस्यता फीस 1000 रुपये प्रतिवर्ष होगी। अगर कोई एक दिन के लिए आना चाहता तो उसे 100 रुपये चुकाने होंगे। जिम सिर्फ महिलाओं के लिए उपलब्ध होगा। इसके लिए उन्हें हर महीने 600 रुपये चुकाने होंगे। को-वर्किंग स्पेस भी महिलाओं के लिए ही उपलब्ध होंगे। इसके लिए उन्हें 200 रुपये प्रतिदिन और 3000 रुपये महीने के चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन एजेंडों पर होगी चर्चा
- सेक्टर-14 स्थित नाइट फूड स्ट्रीट के नियम व शर्तों में संशोधन
- रायपुर कलां के वेटनरी अस्पताल में मैनपॉवर के लिए बजट में संशोधन
- इंदिरा कॉलोनी में डिस्पेंसरी बनाने के लिए प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग को 99 साल के लिए जमीन लीज पर देने
- मनीमाजरा में नया सरकारी स्कूल बनाने के लिए पॉकेट नंबर चार और पांच में चार एकड़ की जमीन लीज पर देने
- इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 स्थित स्लाटर हाउस के लिए नई मशीन खरीदने
- टैक्सी स्टैंड संचालकों से बकाया वसूलने और आवंटन की प्रक्रिया की मंजूरी
- गांव बुड़ैल, सेक्टर-41बी के पार्क, सेक्टर-22 सी और डी के नेबरहुड पार्क, सेक्टर 46ए, बी, सी और डी में वी-5 रोड पर पेवर ब्लॉक और सेक्टर-52 की पुनर्वास कॉलोनी में आंतरिक गली में पेवर ब्लॉक लगाने
- सेक्टर-38सी के फायर स्टेशन बिल्डिंग और रेजिडेंशियल क्वार्टर की स्पेशल रिपेयर और रेनोवेशन
- सेक्टर-31 से लेकर 56, सेक्टर-61 और 63 में जीआईएस बेस्ड मैकेनाइज्ड और मैन्युअल सफाई के टेंडर को मंजूरी
- सेक्टर-22, 23 और 26 की बापूधाम कॉलोनी में स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने का एजेंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed