फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Changes in BJP Haryana May Possible after Appointment of New State president

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही संगठन में फेरबदल संभव, 30 जून के बाद ऐलान

Mon, 29 Jun 2020 10:56 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 29 Jun 2020 10:56 AM IST
सार

  • अभिमन्यु की खिलाफत के बाद कृष्णपाल गुर्जर के नाम पर मंथन
  • सीएम मनोहर लाल की पसंद को मिलेगी तवज्जो
  • संगठन मंत्री सुरेश भट्ट की हो सकती है घर वापसी
  • हरियाणा प्रभारी के बदलाव पर भी चर्चा

विज्ञापन
Changes in BJP Haryana May Possible after Appointment of New State president
भाजपा हरियाणा के सदस्य - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव के साथ ही संगठन में भी फेरबदल की तैयारी है। संगठन मंत्री सुरेश भट्ट की घर वापसी संभव है। उत्तराखंड में खाली प्रदेश महामंत्री पद पर उनकी ताजपोशी हो सकती है। मोदी की टीम के सदस्य रहे भट्ट के कार्यकाल में हरियाणा में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। दो बार पार्टी को सत्ता में लाने में उनका अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में हरियाणा में चूंकि अभी संगठन नए सिरे से खड़ा करना होगा, इसलिए माना जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी और संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से निवृत्त होने के बाद ही भट्ट यहां से कहीं जाएंगे। उधर, हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन के स्थान पर कोई अन्य प्रभारी नियुक्त किए जाने को लेकर भी चर्चा तेज है।
विज्ञापन

गुर्जर का नाम आया, पर वे नहीं बनना चाहते प्रदेशाध्यक्ष

इसी बीच हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर चल रही लॉबिंग में कैप्टन अभिमन्यु की खिलाफत के बाद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का नाम भी सामने आ गया है। गुर्जर का नाम अचानक से जाट और नॉन जाट के बीच हो रहे मंथन के बाद निकल कर आया है। चूंकि गुर्जर तेज-तर्रार नेता हैं, इसलिए भी उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर विचार चल रहा है। सीएम मनोहर लाल भी गुर्जर के नाम पर सहमत दिख रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, गुर्जर की खुद की इच्छा प्रदेश अध्यक्ष बनने की नहीं है। अब चूंकि वे मंत्री हैं ऐसे में उन्हें दो पद भी नहीं दिए जा सकते। लिहाजा इस बात पर भी विचार चल रहा है कि पंजाब की तर्ज पर एक बार हरियाणा में भी यह प्रयोग करके देखा जाए कि मंत्री पद के साथ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी गुर्जर को सौंपी जाए।

पंजाब में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को मंत्री पद के साथ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं रहा था। ऐसे में संघ के नेता गुर्जर को दोनों पद देने में कितना विश्वास रखते हैं यह देखना होगा।
विज्ञापन

सीएम के पसंद के नेता को मिलेगी तवज्जो

सूत्रों के मुताबिक मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटी व बेटे की शादी के कारण 30 जून तक नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा टाल दी गई थी। उसके बाद ही नीचे से ऊपर तक संगठन में नए सिरे से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पार्टी के संगठनात्मक बदलाव में कहीं ना कहीं से मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भूमिका अहम रहेगी। मुख्यमंत्री की पसंद के नेताओं को संगठन में तवज्जो भी मिलेगी।

लंबी पारी खेल चुके हैं प्रदेश प्रभारी और संगठन मंत्री
हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन और प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट लंबे समय से पार्टी का काम देख रहे हैं। वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार आने के समय से अब तक यहां पार्टी के प्रदेश प्रभारी के तौर पर डा. अनिल जैन काम करते आ रहे हैं। वहीं, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट भी उसी समय से मौजूद हैं। अब पार्टी आलाकमान की ओर से संगठन मंत्री सुरेश घर वापसी के संकेत दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed