फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Changed face of Indu and Anil of Ambala of Haryana

Ambala: 20 साल से खुद को घर में कैद रखने वाले भाई-बहन की बदली सूरत, पीली पगड़ी व सूट में फोटो वायरल

Mon, 20 Mar 2023 01:04 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Mar 2023 01:04 AM IST
सार

पिता की मौत के बाद मां और बड़ी बहन का भी देहांत हो गया था। इसके बाद दोनों मानसिक रूप से बीमार हो गए थे। खडहंर में तब्दील हो चुके घर में 20 साल से नरकीय जीवन व्यतीत करने वाले दोनों भाई-बहन को संस्था के लोग सुधार व सेवा के लिए अपने साथ ले गए थे।

विज्ञापन
Changed face of Indu and Anil of Ambala of Haryana
भाई और बहन की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीली पगड़ी व कुर्ता पजामे में व्यक्ति और सूट वाली महिला की फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। यह फोटो किसी और की नहीं बल्कि गांव बोह से 17 मार्च की देरशाम को रेस्क्यू किए गए मानसिक रूप से बीमार इंदू व अनिल की है। लुधियाना की संस्था मनुख दी सेवा सबसे बड़ी सेवा ने दोनों भाई-बहन की सूरत को इस कदर बदल दिया कि हर कोई दंग था। 

विज्ञापन


संस्था ने दोनों की एक फोटो व वीडियो गांव के लोगों को भी भेजी ताकि उन्हें पता चल सके कि आखिर दोनों किस तरह से रह रहे हैं। जो कई-कई दिन तक नहाते नहीं थे। उनकी बदली सूरत देखकर गांव में भी सारा दिन यह चर्चा का विषय रहा। गांव के लोगों ने निर्णय लिया है कि कुछ लोग जल्द ही लुधियाना में इंदू व अनिल से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि पिता की मौत के बाद मां और बड़ी बहन का भी देहांत हो गया था। इसके बाद दोनों मानसिक रूप से बीमार हो गए थे। खडहंर में तब्दील हो चुके घर में 20 साल से नरकीय जीवन व्यतीत करने वाले दोनों भाई-बहन को संस्था के लोग सुधार व सेवा के लिए अपने साथ ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed