फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Change in recruitment process in Indian Army from this year

Punjab: सेना की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा फिर फिजिकल, 15 मार्च तक रजिस्ट्रेशन

Sat, 25 Feb 2023 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 03:34 PM IST
सार

संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों को उक्त वेबसाइट पर 10 से 14 दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी उनकी पंजीकृत ई-मेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।

विज्ञापन
Change in recruitment process in Indian Army from this year
कर्नल सौरभ वशिष्ठ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भारतीय सेना में इस साल से भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इस साल से सेना में शामिल होने वाले युवाओं का पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) लिया जाएगा। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में सभी सफल उम्मीदवारों की पहले की तरह शारीरिक भर्ती रैली होगी। रैली के स्थान और तारीख का विवरण अलग से घोषित किया जाएगा। इसके लिए देश भर में 176 सेंटर बनाए गए हैं और प्रत्येक युवा परीक्षा देने के लिए पांच केंद्र चुन सकता है।

विज्ञापन

    
भर्ती निदेशक कर्नल सौरभ चरण ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षाएं 17 अप्रैल से शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि अग्निवीर सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है जो 15 मार्च 2023 तक चलेगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार जो अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं, वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट- www.joinindianarmy.nic.in पर आधार कार्ड या 10 वीं प्रमाण पत्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सभी योग्य अविवाहित पुरुष/महिला उम्मीदवारों का जन्म एक अक्तूबर 2002 से 01 अप्रैल 2006 (दोनों तिथियों सहित) के बीच अपेक्षित शैक्षिक योग्यता अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वीं और 10वीं पास), अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल (सभी के बीच, अग्निवीर जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्य पुरुष उम्मीदवारों को सिपाही तकनीकी (नर्सिंग सहायक/नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा) और सिपाही फार्मा श्रेणियों के लिए भी आमंत्रित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर पर कराई जाएगी। भारतीय सेना की वेबसाइट और यूट्यूब पर इस संबंध में जानकारी दी गई है। इसके अलावा प्रैक्टिस टेस्ट भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा की फीस 500 रुपये है, जिसमें से 250 रुपये सरकार द्वारा भुगतान किया जाता है और युवा उम्मीदवार यूपीआई/भीम या क्रेडिट और डेबिट कार्ड या किसी बड़े बैंक के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। सफल पंजीकरण के बाद ही उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों को उक्त वेबसाइट पर 10 से 14 दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी उनकी पंजीकृत ई-मेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in या मोबाइल नंबर 79961-57222 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने सेना में शामिल होने वाले युवाओं से एजेंटों से दूर रहने की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed